{"_id":"66752e4e2ad70953f30fb765","slug":"police-removed-the-dead-body-of-man-from-the-burning-pyre-in-budaun-2024-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक का अंतिम संस्कार कर रहे थे घरवाले, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव, ये है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक का अंतिम संस्कार कर रहे थे घरवाले, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव, ये है कारण
Fri, 21 Jun 2024 01:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:44 PM IST
सार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। उसके घरवाले शुक्रवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मलखानपुर में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे 28 वर्षीय युवक ब्रजेश की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे ससुराल वालों ने युवक के परिवारवालों पर ही हत्या का आरोप लगाया। परिवारवाले शुक्रवार की सुबह युवक के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव मलखानपुर निवासी ब्रजेश पुत्र पूरन की करीब आठ साल पहले रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी युवती से शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे ब्रजेश की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसकी सूचना पर तमाम रिश्तेदार पहुंच गए। ससुराल वाले भी आ गए।
विज्ञापन
शादी छोड़कर थाने पहुंचा दूल्हा: पुलिस से बोला- लड़कीवालों ने पीटा, दुल्हन की मां ने लगाया ये आरोप
विज्ञापन
ब्रजेश के साले प्रकाश ने उसके परिवर वालों पर ही हत्या का आरोप लगाया। सुबह परिवार वाले शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए। वह गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी ससुरालवालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक का शव चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव करीब 60 फीसदी तक जल चुका है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो मौत का कारण आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव करीब 60 फीसदी तक जल चुका है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो मौत का कारण आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।