{"_id":"6afcb210da922732740aca47","slug":"at-the-kakoda-mela-which-embodies-unique-traditions-marriage-alliances-are-arranged-for-the-sons-and-daughters-of-the-kurmi-community-badaun-news-c-123-1-ba11032-177874-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अनूठी परंपराओं को समेटे ककोड़ा मेला में कुर्मी समाज के बेटे-बेटियों के तय होते हैं रिश्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अनूठी परंपराओं को समेटे ककोड़ा मेला में कुर्मी समाज के बेटे-बेटियों के तय होते हैं रिश्ते
विज्ञापन
ककोड़ा मेला क्षेत्र में बनाए गए घाट की तरफ जाने के लिए लगा बरेली मार्ग का बोर्ड। संवाद
बदायूं। ऐतिहासिक ककोड़ा मेला सदियों पुरानी परंपराओं को समेटे हुए है। कई परंपराएं वक्त के साथ भले ही बंद हो गई हों, लेकिन उनके खेमे बदस्तूर हर साल बनते हैं। इसी में कुर्मी समाज की परंपरा है। करीब 500 बीघा क्षेत्रफल में फैले मेला क्षेत्र में कुर्मियान क्षेत्र अलग ही बसता है। करीब 20 से 25 गांवों के कुर्मी समाज के लोगाें के डेरे लगते हैं। यहीं उनके बेटे-बेटियों के रिश्ते भी तय होते हैं। मेला क्षेत्र में सबसे बड़ा समाज यही है, जो अपनी परंपरा को आज भी जीवित रखे है। इनके स्नान का घाट भी अलग बनता है।
ककोड़ा मेला क्षेत्र में बरेली-पीलीभीत, शाहजहांपुर जिलों के लोगों के लिए अलग ही स्नान घाट बनाया जाता है, जो मुख्य स्नान घाट से दो किलोमीटर दूर बना है। इस क्षेत्र में जाने के लिए बरेली मार्ग का बोर्ड भी लगा दिया गया है। इसके अलावा संभल, कासगंज और बदायूं जिलों के लोग मुख्य घाट पर ही स्नान के लिए पहुंचते हैं।
वीआईपी घाट भी बनता है, लेकिन जनप्रतिनिधि व पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मुख्य स्नान घाट पर ही स्नान करने पहुंचते हैं। मेला में नाव सजाने की भी परंपरा है। कई साल से घाट पर नाव चलाने के लिए पानी नहीं रहता, बावजूद इसके नाव जरूर सजाई जाती है। पानी होने पर अधिकारी इसी नाव से भ्रमण करते हैं।
विज्ञापन
इसी तरह सांसद, विधायक और एमएलसी के अलावा कमिश्नर, डीएम, एडीजी, डीआईजी, तहसील सदर, डाकखाने डेरे लगते हैं। डाकखाने का डेरा सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। पिछले साल मेले में डाक विभाग ने आधार कार्ड भी बनाए थे। (संवाद)
गंगा की उपधारा में पानी बढ़ाने के लिए नरौरा बैराज से किया पत्राचार
डीएम ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को मेला अवधि में गंगा के जलस्तर को नियंत्रित व सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। गंगा के जलस्तर की मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाने और प्रतिदिन सुबह-शाम सूचना डीएम और एसडीएम सदर को देने के निर्देश दिए हैं। 21 से 27 नवंबर तक जल धारा प्रवाह बनाए रखने के लिए नरौरा बैराज से पानी छोड़ने के संबंध में अधिकारियों से पत्राचार किया गया है।
नहीं बिकेगा खुला दूध, पैकेट बंद दूध उपलब्ध कराने के लिए लगेंगे 10 स्टॉल
डीएम अवनीश राय ने मेला क्षेत्र में खुला दूध बेचने पर रोक लगा दी है। दुग्ध संघ के सहायक प्रबंधक को मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10 स्थानों पर बंद पैकेट वाले दूध की बिक्री के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
दस बेड का अस्थायी हॉस्पिटल बनेगा, 11 डॉक्टर रहेंगे तैनात
सीएमओ डाॅ. विकास शर्मा ने मेला ककोड़ा में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में 10 बेड का अस्थायी हॉस्पिटल बनाने की बात कही है। इसमें डॉ. पूनम बघेल, डॉ मीनाक्षी निगम, डॉ. अंशु कुमार सिंह, डॉ. उपदेश कुमार, डॉ. विक्रमदित्य, डॉ. मसूद खान, डॉ. मो. युसूफ, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. नदीम इलियास समेत कुल 11 चिकित्सक तैनाती रहेंगे। बताया कि 4 स्टाफ नर्स, 3 फार्मासिस्ट, 2 एलटी-एलए, 6 अन्य पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्टाफ में कुल 14 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मेला ककोड़ा में श्रद्धालुओं के लिए पांच एंबुलेंस 108, दो बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। मलेरिया विभाग फॉगिंग कराएगा।
मेले में घुड़दौड़ की परंपरा पर इस बार भी रहेगी रोक
डीएम के निर्देश पर सदियों पुरानी मेले में घुसदौड़ की परंपरा पर इस बार भी रोक रहेगी। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी प्रेम सिंह कोहली ने आदेश जारी किया है। इसके साथ सीवीओ ने बताया है कि मेला क्षेत्र में अस्थायी पशु चिकित्सालय बनेगा। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारियों को मेला मार्ग और मेला क्षेत्र में मिलने वाले छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के भी निर्देश दिए हैं।