फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police of two police stations could not find four animal smugglers

Budaun News: चार पशु तस्करों को नहीं ढूंढ पाई दो थानों की पुलिस

Tue, 10 Oct 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 10 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police of two police stations could not find four animal smugglers
बदायूं। बिनावर और मूसाझाग थाना क्षेत्र में चोरी करके छह बैलों की हत्या करने वाले चार तस्कर अभी तक नहीं पकड़े गए हैं। यह तस्कर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। उन्होंने पहले बिनावर और दो बाद में मूसाझाग थाना क्षेत्र में बैलों की हत्या कर दी। बावजूद न तो बिनावर पुलिस उनका सुराग लगा पाई और न ही मूसाझाग पुलिस को उनका पता चला।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव नौसाना में चार अक्तूबर की रात दो बैलों की चोरी करके हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन खेतों में उनके अवशेष पड़े मिले थे। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। बाद में खोजबीन के दौरान सिकरोड़ी निवासी मोनिस और उसका भाई शानू पकड़ा गया लेकिन सिकरोड़ी निवासी आसिफ पुत्र पप्पू कुरैशी, शानू पुत्र हनीफ कुरैशी, कासिम पुत्र कल्लू और थाना क्षेत्र के ही गांव अहिरवारा निवासी जावेद पुत्र शराफत नहीं पकड़े गए। थाना पुलिस दो तस्करों को गिरफ्तार करके शांत बैठ गई। तीसरे दिन छह अक्तूबर की रात उन्होंने मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हथिनीभूड़ और भैंरो नगला में चार बैलों की हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने में भी आसिफ, शानू, कासिम और जावेद थे। थाना पुलिस इन्हें तो नहीं पकड़पाई लेकिन पुलिस ने हसनपुर के रज्जाक और मौसमपुर के निसार अहमद को गिरफ्तार करके इसका खुलासा कर दिया। आज भी चारों तस्कर फरार हैं। वह कहीं भी किसी समय संरक्षित पशुओं की हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed