Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police freed the kidnapped traders of Badaun in hapur

UP News: सिपाही ने बदमाशों संग मिलकर दो व्यापारियों को किया अगवा, मांगी फिरौती, पुलिस ने कराया मुक्त

Fri, 25 Oct 2024 06:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 06:46 PM IST
सार

Budaun News: उझानी के दो व्यापारियों का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने उन्हें हापुड़ में बंधक बनाकर रखा, फिर उनके परिजनों से फिरौती मांगी। पुलिस ने व्यापारियों को मुक्त कराया। एक बदमाश भी पकड़ा गया है।    

विज्ञापन
Police freed the kidnapped traders of Badaun in hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलू बेचने का झांसा देकर बदायूं के उझानी क्षेत्र के दो व्यापारियों को अगवा कर लिया गया। हापुड़ में बदमाशों ने उन्हें दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। परिजनों को कॉल कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी तो घबराए परिजन पुलिस अफसरों से मिले। पुलिस ने दोनों व्यापारियों को मुक्त कराकर एक बदमाश को पकड़ लिया। अपहरण गिरोह में हापुड़ जिले में तैनात एक सिपाही का भी नाम सामने आया है।

विज्ञापन


आलू खरीदने गए थे व्यापारी 
ओमप्रकाश पटेल कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौलिया और राजू सिंह रोशननगर के निवासी हैं। ओमप्रकाश के बेटे केतन पटेल के मुताबिक 20 अक्तूबर को रिश्तेदार अक्षय सिंह ने उनके पिता को कॉल कर बताया कि हापुड़ में अच्छी किस्म का आलू बिक रहा है, आकर खरीद लो। अगले दिन दोनों व्यापारी 90 हजार रुपये लेकर हापुड़ पहुंचे। हापुड़ पहुंचने पर अक्षय और उसके साथ मौजूद बदमाशों ने दोनों व्यापारियों को अपने पास बुलाकर बंधक बना लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने बदमाशों को हाईवे पर घेरा 
22 अक्तूबर को दोपहर बाद एक बदमाशों ने राजू के मोबाइल से उसके परिजनों से बात कराई तथा पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। ओमप्रकाश के परिजनों ने पुलिस अफसरों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रात में ही उझानी कोतवाली पुलिस की टीम हापुड़ के लिए रवाना हो गई। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे बदमाशों को हापुड़- मुरादाबाद हाईवे पर घेर लिया। 

यह भी पढ़ें- Bareilly: दुकान पर सौ-सौ के नोटों की गड्डियां छोड़ गया कोई शख्स, पुलिस जांच में खुला राज, हर कोई रह गया दंग

अपहरण में सिपाही भी शामिल 
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों व्यापारियों को मुक्त कराते समय कार सवार तीन बदमाश भाग गए। बदमाशों में से हापुड़ निवासी मोनू त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया। मोनू ने पूछताछ के दौरान फरार बदमाशों के नाम हापुड़ के ही मोहित कुमार, अक्षय सिंह और कमल बताए हैं। मोहित सिपाही है, जो हापुड़ में तैनात बताया जा रहा है। वह एसओजी में भी रहा है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन

आरोपी अक्षय का रिश्तेदार है सिपाही 
व्यापारियों ने बताया कि अक्षय का बदमाशों से संपर्क रहा है। इसके अलावा अक्षय का हापुड़ में तैनात सिपाही मोहित से भी अच्छी दोस्ती है। घटना के दौरान सिपाही के भी मौजूद होने का दावा किया गया है। एसओजी में तैनाती के दौरान ही सिपाही मोहित बदमाशों के संपर्क में आ गया था। इसे लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने हापुड़ के पुलिस अफसरों से भी सिपाही की भूमिका को लेकर बात की है। पुलिस अभी इस मामले में बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed