फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Paving the way for the beautification of Kachla Gangaghat, Rs 19 crore approved

Budaun News: कछला गंगाघाट के सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ, 19 करोड़ रुपये मंजूर

Sun, 27 Aug 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for the beautification of Kachla Gangaghat, Rs 19 crore approved
- केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा की पहल पर प्रदेश के पर्यटन मंत्रालय ने जारी किया शासनादेश
विज्ञापन

- जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य, पार्क भी बनेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्रीय सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा की पहल आखिरकार रंग ले आई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने शनिवार को लखनऊ में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से भेंट की। केंद्रीय राज्यमंत्री के मुताबिक- गंगाघाट का 19 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण होगा। पक्के घाट और पार्क भी बनेगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के बीच मुलाकात के दौरान कछला गंगाघाट के विकास से जुड़े बिंदुओं पर काफी देर तक चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री की ओर से गंगाघाट के सौंदर्यीकरण के लिए पिछले साल पत्र सौंपा गया था। केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा ने बताया कि गंगाघाट के सौदर्यीकरण के लिए वह व्यक्तिगत रूप से भी कोशिश में लगे थे। इसके बाद ही पिछले दिनों प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से शासनादेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत गंगाघाट पर पक्के घाट, श्रद्धालुओं के अनुरूप सुविधाएं, घाट के पास ही पार्क का निर्माण के अलावा उन सभी कार्यों को कराया जाएगा, जिनकी आवश्यकता है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। शासनादेश के साथ ही धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। कछला घाट पर बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस, आगरा, मथुरा के अलावा राजस्थान और मध्यप्रदेश से भी श्रद्धालु आते हैं। बता दें कि कछला में गंगा किनारे पक्के घाट नहीं बने होने की वजह से पूर्णिमा समेत विशेष स्नान पर्वों पर कई श्रद्धालुओं को जान से हाथ धोना पड़ा है। खासकर जलस्तर कम होने की स्थिति में हादसे होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
कछला गंगाघाट पर बन चुका है विद्युत शवदाह गृह
- केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना के तहत कछला गंगाघाट पर करी दो साल पहले विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो पूरा होने के बाद कछला नगर पंचायत के हवाले हो चुका है। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च हुए थे। विद्युत शवदाह गृह में शव का अंतिम संस्कार लकड़ियों के जरिये भी किए जाने की सुविधा है। यह गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने की दिशा में केंद्र सरकार का कदम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed