{"_id":"572f86284f1c1b71275ce795","slug":"parshuram-fanfare-procession-out-of-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में धूमधाम से निकली परशुराम शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में धूमधाम से निकली परशुराम शोभायात्रा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
जयंती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगह-जगह आरती उतारी, शंख ध्वनि की और फू ल बरसाए
भगवान परशुराम शोभा यात्रा में सजीव झांकियों ने मन मोहा
शहर में शोभायात्रा में शामिल लोगों को कराया जलपान
भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी के जन्मदिवस के मौके पर नगर में भगवान परशुराम शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सुबह नौ बजे ब्राह्मण धर्मशाला अध्यक्ष डॉ. एसपी अग्निहोत्री ने नारियल फोड़कर किया। धर्मशाला से शुरू हुई शोभा यात्रा शहर के गोपी चौक, नेहरू चौक, हलवाई चौक, पुराना बाजार, रजी चौक, गांधी ग्राउंड रोड होती हुई लॉवेला चौक से ब्राह्मण धर्मशाला में समापन हुआ।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम, काली अखाड़ा, हनुमान, राम-लक्ष्मण सीता, शिव पार्वती, राधाकृष्ण की मनमोहक झांकियां शामिल थीं। ईश्वर का रूप धरे मनमोहक झांकियों का स्वागत एवं आरती श्रद्धालुओं ने किया। साथ ही रास्ते में कई स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। गोपी चौक पर विजय साहू, राजेंद्र साहू, आर्य समाज चौक पर अजय मिश्र, राजीव शर्मा, महेंद्र सर्राफ, श्यामलाल, सतीश सर्राफ, सच्चिदानंद, पंजाब नेशनल बैंक पर प्रमोद अग्रवाल, लावेला चौक पर लावेला परिवार की ओर से और ब्राह्मण धर्मशाला गेट पर रजनी मिश्रा और प्रमोद मिश्रा ने मिठाई, शरबत, पानी आदि का वितरण किया। शोभा यात्रा की व्यवस्था करने वालों में रामाशंकर भारद्वाज, लालन पांडेय, रानू पांडेय, सच्चिदानंद, पवन उपाध्याय, सुभाष शर्मा, गिरीश शुक्ला, तुषार, रजत, दीपक, अमित, नमन, प्रखर, निर्मला, राकेश, अमित, कृष्ण बल्लभ, रामस्वरूप शर्मा, गिरीश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन