फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Notice sent to two clerks for increasing the grade pay of 18 teachers from Rs 4800 to Rs 4600

Budaun News: 18 शिक्षकों का ग्रेड पे 4800 से 4600 करने पर दो बाबुओं को नोटिस भेजा

Sat, 12 Sep 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 12 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Notice sent to two clerks for increasing the grade pay of 18 teachers from Rs 4800 to Rs 4600
वित्त एंव लेखा​धिकारी से बात करते ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग में अगस्त के वेतन बिल में 18 शिक्षकों का ग्रेड पे 4800 रुपये से घटाकर 4600 रुपये करने का मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया है। विकास क्षेत्र आसफपुर से जुड़े इस मामले को लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मामले को वित्त एवं लेखाधिकारी के समक्ष उठाते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्राथमिक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि अगस्त के वेतन बिल में 18 शिक्षकों का ग्रेड पे 4800 से घटकर 4600 रुपये दर्ज हुआ है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि उनके ग्रेड पे में कमी किए जाने से वेतन प्रभावित हुआ है। इसको लेकर संघ के पदाधिकारी वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

संघ ने पूरे मामले की जांच कराने और संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। मामले में वित्त एवं लेखाधिकारी ने आसफपुर के वरिष्ठ सहायक राहुल यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में पूछा गया है कि उनके स्तर से वेतन बिल को जांचकर ओके किया और लॉक किया गया था तो 18 शिक्षकों के ग्रेड पे में बदलाव कैसे हुआ। वहीं, बदायूं कार्यालय के संबद्ध लिपिक शकील अहमद से भी पूछा गया है कि कटे हुए ग्रेड पे वाले बिल को किस आधार पर लॉक किया गया। दोनों कर्मचारियों को दो दिन के भीतर साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में यह भी कहा गया है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब और साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed