फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Nodal officer should not see loose animal on the road... Pradhan released herds in the fields

Budaun News: नोडल अफसर को सड़क पर न दिखें छुट्टा पशु... प्रधान ने खेतों में छुड़वा दिए झुंड

Sat, 08 Apr 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer should not see loose animal on the road... Pradhan released herds in the fields
07-बीडीएन-01-अधिकारियों के आने की सूचना पर गोवंशों को गांव से जंगल में भगाए जाने से नाराज ग्राम
- प्रधान की इस हरकत से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा
विज्ञापन

- मामला बिगड़ता देख तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को किया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं/ उघैती। जिले के नोडल अधिकारी चिकित्सा शिक्षा के विशेष सचिव अशोक कुमार के सामने छुट्टा गोवंश की हकीकत उजागर न हो, इसके लिए अफसर कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। पहले पशु चिकित्सा और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को लगाकर गोआश्रयस्थलों में व्यवस्था चाकचौबंद कराई गई, फिर उन्हीं गोआश्रयस्थलों का निरीक्षण कराया गया।
बृहस्पतिवार को तमाम तैयारियों के बावजूद नोडल अधिकारी के सामने छुट्टा गोवंश का झुंड आ गया। इससे स्थानीय अफसरों की खासी फजीहत हुई। शुक्रवार को ऐसी स्थिति फिर उत्पन्न न हो, इसके लिए ग्राम प्रधानों का भी सहारा लिया गया। डीएम के साथ नोडल अफसर के गोआश्स्स्थल का निरीक्षण करने आने की खबर मिलने पर बिल्सी तहसील के गांव खितौरा के प्रधान ने अपने आदमियों को लगाकर गांव के साथ ही बिसौली-सहसवान रोड पर पेड़ों के नीचे डेरा जमाए गोवंश को खेतों में खदेड़वा दिया।
विज्ञापन

गांव वालों को जब प्रधान की इस हरकत का पता चला तो उनमें आक्रोष फैल गया। तमाम ग्रामीण गांव में स्कूल के पास इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। मामला बिगड़ते देख प्रधान ने तहसीलदार को सूचना दी। तहसीलदार ने गांव पहुंचकर जैसे-तैसे ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। दरअसल, नोडल अधिकारी अशोक कुमार के जिले में आने के बाद से स्थानीय अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है, क्योंकि जिले में जहां भी नजर डाली जाए, वहां हर तरफ सड़कों से लेकर खेेतों तक छुट्टा गोवंश दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी को निरीक्षण के दौरान कहीं छुट्टा गोवंश दिखाई न दे, इसके लिए तहसील से लेकर ब्लॉक स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से ही अलर्ट किया जा चुका है। नोडल अफसर जहां भी निरीक्षण करने जाते हैं, वहां से छुट्टा पशुओं को दूर खदेड़ दिया जाता है।


गोआश्रय स्थलों में अब सबकुछ मिल रहा सही
नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने शुक्रवार को गोआश्रय स्थल खेड़ा बुजुर्ग का निरीक्षण किया गया। सफाई को छोड़कर बाकी सारे इंतजाम दुरुस्त मिले। इसके बाद भगवतीपुर, उझानी, रियोनाई दलाई, हरदत्तपुर और नगर पालिका परिषद सहसवान के गोआश्रय स्थल का नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया। इनमें भी व्यवस्था ठीक मिली। इस मौके पर सीवीओ डॉ. निरंकार सिंह मलिक, डॉ. संजीव कुमार, आदिल रशीद नकवी आदि मौजूद रहे।

07-बीडीएन-01-अधिकारियों के आने की सूचना पर गोवंशों को गांव से जंगल में भगाए जाने से नाराज ग्राम

07-बीडीएन-01-अधिकारियों के आने की सूचना पर गोवंशों को गांव से जंगल में भगाए जाने से नाराज ग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed