{"_id":"5d39b25f8ebc3e6ce97eaa8a","slug":"murdar-badaun-news-bly369947396","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो गला घोंटकर मारने के बाद गंगा में फेंक दी गई थी तौफीक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो गला घोंटकर मारने के बाद गंगा में फेंक दी गई थी तौफीक की लाश
विज्ञापन
बदायूं। परिवार वाले जिसका अनुमान लगा रहे थे, किशोर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसको सच साबित करती हुई दिख रही है। किशोर की मौत गंगा में डूबने से नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पीटने के बाद उसका गला घोंटा गया था। इसी के बाद शव गंगा में फेंका गया था।
उसहैत कस्बा निवासी तौफीक (16) पुत्र तहजीब 22 जुलाई की शाम अपने पांच दोस्तों के साथ भुंडी घाट पर गया था। वैसे तो उसके साथ आठ दोस्त गए थे लेकिन दो दोस्तों की बाइक पंक्चर हो गई। इस कारण वे रास्ते से ही लौट गए, लेकिन तौफीक उन पांच दोस्तों के साथ गंगा नदी की ओर चला गया। वहीं से उसके दोस्त भाग निकले थे। इधर, जब तौफीक अपने घर नहीं लौटा तो उसके परिवार वालों ने उसके दोस्तों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई अपने घर पर नहीं मिला। उनके परिवार वालों ने बताया था कि तौफीक गंगा नदी में नहाते वक्त डूब गया था, जिससे उनके बच्चे (तौफीक के दोस्त) डर गए थे। इसी कारण वे घर नहीं लौटे हैं। दूसरे दिन तलाशी के दौरान किशोर का शव गंगा नदी से बरामद हो गया। तीसरे दिन शव का पोस्टमार्टम हो सका।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोर की एक पसली और गले की हड्डी टूटी हुई थी। इससे माना जा रहा है कि किशोर को पहले पीटा गया था। उसका गला भी घोंटा गया। जब उसकी मौत हो गई, तो शव गंगा नदी में फेंक दिया गया। अगर गला दबाने से पहले तौफीक को नदी में फेंका जाता या उसकी डूबकर मौत होती तो शायद उसके फेफड़ों में पानी भरा मिलता, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किशोर के न तो फेफड़ों में और न ही पेट में पानी मिला है। इसके बावजूद पुलिस अभी भी किशोर की पानी में डूबकर मौत बता रही है।
विज्ञापन
मेरे पास कोई तहरीर नहीं आई है। तौफीक की मौत पानी में डूबने से हुई थी। मैं ऐसे किसी को जेल नहीं भेज सकता। मुझे जो तथ्य मिलेंगे, उसी के अनुसार मैं कार्रवाई करूंगा। -इंद्रेश कुमार, एसओ उसहैत