फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Model indoor multi-sports court to be built at GIC at a cost of Rs 3.82 crore

Budaun News: जीआईसी में 3.82 करोड़ से बनेगा मॉडल इंडोर मल्टी स्पोर्ट्स कोर्ट

Sun, 20 Sep 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 20 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Model indoor multi-sports court to be built at GIC at a cost of Rs 3.82 crore
बदायूं। शहर के खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को अब अभ्यास और प्रतियोगिताओं की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में 3.82 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल इंडोर मल्टी स्पोर्ट्स कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद में निर्माण के लिए जीआईसी परिसर में स्थित पुराने जर्जर भवन को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में मॉडल इंडोर मल्टी स्पोर्ट्स कोर्ट बनने से खिलाड़ियों को मौसम की बाधाओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। अभी शहर में खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए उपलब्ध सीमित संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इंडोर कोर्ट तैयार होने के बाद विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को एक ही परिसर में अभ्यास की सुविधा मिल सकेगी। इससे स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। परियोजना के लिए शासन से 3.82 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। सबसे पहले परिसर में मौजूद पुराने और जर्जर भवन को हटाया जा रहा है। भवन पूरी तरह हटने के बाद प्रस्तावित मॉडल इंडोर मल्टी स्पोर्ट्स कोर्ट का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से तैयार होने वाले इस परिसर का उपयोग खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी किया जा सकेगा। इस संबंध में जीआईसी प्रधानाचार्य नूतन रानी ने बताया कि शहर में खेल सुविधाओं की कमी के बीच यह इंडोर कोर्ट खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। इससे नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed