{"_id":"6b09e61cfbc9cf81ce052ac7","slug":"mill-resumes-operations-after-20-hour-shutdown-farmers-express-outrage-badaun-news-c-123-1-bdn1037-178625-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मिल बंद होने पर 20 घंटे बाद हुई शुरू, किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मिल बंद होने पर 20 घंटे बाद हुई शुरू, किसानों में आक्रोश
विज्ञापन
सिलहरी। दि किसान सहकारी चीनी मिल के बार-बार बंद होने और धीमी गति से चलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। छह से अधिक गांवों के किसानों ने प्रदर्शन कर पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग की है। किसानों ने मिल कर्मियों पर निजी चीनी मिल से मिलीभगत का भी आरोप लगाया।
किसानों का कहना है कि बुधवार रात करीब दो बजे मिल बंद हो गई, जो करीब 20 घंटे बाद दोबारा शुरू हो सकी। इस दौरान किसान सर्दी में भूखे-प्यासे गन्ना लदे वाहनों के साथ मिल के बाहर और परिसर में खड़े रहे। बृहस्पतिवार रात दो बजे मिल फिर बंद हो गई, जो दो घंटे बाद शुरू हो सकी।
किसानों ने मांग की कि मिल बंद होने की सूचना नोटिस बोर्ड पर दी जाए और चालू होने का समय भी बताया जाए, ताकि किसान बेवजह परेशान न हों। किसानों का कहना है कि खेतों में गन्ना खड़ा है, गन्ना आपूर्ति के बाद गेहूं की बोआई करनी है, लेकिन मिल की गति धीमी होने से खेत खाली नहीं हो पा रहे। आरोप है कि 12 घंटे में मात्र आठ-दस वाहन ही अंदर लिए जा रहे हैं। 10 दिन पहले शुरु हुई मिल तीन बार बंद हो चुकी है। प्रदर्शन में भरकुइयां, सनाय, भगवतीपुर, कुरऊ, बदरपुर, गुराई, जिरौलिया, नौसेरा, धमेई, पसेई के मेवाराम, तेजपाल, नन्हें आदि मौजूद रहे।उधर, चीनी मिल की प्रधान प्रबंंधक निधि डोडवाल ने बताया कि संचालन शुरू होने के बाद से मिल लगातार चल रही है।
विज्ञापन
मिल ने किया 180.99 लाख का गन्ना भुगतान
बदायूं। दि किसान सहकारी चीनी मिल ने पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना आपूर्ति कर रहे किसानों को भुगतान कर दिया है। मिल समिति की ओर से 15 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक क्रय किए गए समस्त गन्ने का मूल्य 180.99 लाख रुपये बैंक के माध्यम से सीधे गन्ना कृषकों के खातों में भेज दिया गया है। प्रधान प्रबंधक निधि डोडवाल ने बताया कि 24 तारीख तक का गन्ना भुगतान कर दिया गया है। वहीं अब मिल की ओर से किसानों को 72 घंटे बाद उनके गन्ने का भुगतान किया जाएगा। संवाद