{"_id":"6a2d1366f3e7ab0b5502df47","slug":"man-fired-at-an-elderly-man-during-a-dispute-over-a-drain-the-bullet-struck-the-wallet-in-his-pocket-2026-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नाली के पानी को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर फायरिंग, जेब में रखे पर्स से टकराकर हाथ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नाली के पानी को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर फायरिंग, जेब में रखे पर्स से टकराकर हाथ में लगी गोली
Sat, 13 Jun 2026 01:53 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:53 PM IST
सार
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के शकतपुर गांव में नाली के विवाद को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मार दी गई। गोली बुजुर्ग के कुर्ते की जेब में रखे पर्स में जा लगी, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, उनके हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन
जमीन पर बेसुध पड़े बुजुर्ग
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के शकतपुर गांव में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली बुजुर्ग के कुर्ते की जेब में रखे पर्स में लगकर हाथ में जा लगी, जिससे बुजुर्ग घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव निवासी 60 वर्षीय दौली ने बताया कि उनकी नातिन घर में लगे समर्मिबल से पानी भर रही थी। पानी नाली के रास्ते सड़क पर बह रहा था। इसी बात को लेकर गांव का उमेश उनकी पत्नी से पानी रोकने को लेकर विवाद करने लगा। दोनों के बीच कहासुनी होने पर दौली मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान उमेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी और तमंचे से उन पर फायर झोंक दिया। दौली के अनुसार, गोली उनके सीने के पास जेब में रखे पर्स से टकराई और बाएं सीने को छूते हुए हाथ में जा लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीसी रोड पर उमेश अपने पशु बांधता है। पानी वहां तक पहुंचने को लेकर वह लंबे समय से नाराज था। इसी रंजिश में उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल बुजुर्ग
गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और घायल को उपचार के लिए रुदायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
क्षेत्राधिकारी बिल्सी केके तिवारी ने बताया कि नाली और पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।