फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lokmata Ahilyabai will be remembered for Sanatan restoration: Sanjeev

सनातन पुनर्स्थापना के लिए याद रहेंगी लोकमाता अहिल्याबाई : संजीव

Fri, 23 May 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lokmata Ahilyabai will be remembered for Sanatan restoration: Sanjeev
भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में मौजूद मुख्य अतिथि संजीव अग्रवाल व अन्य पदा​धिकारी।स्रोत-स
बदायूं। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारत की सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कहा कि उनके शासनकाल में जनकल्याण के अनेक कार्य हुए। महारानी अहिल्याबाई के सुशासन और कर्त्तव्यपरायणता, सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को कांग्रेस ने देश से छिपाने का काम किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरएस पाल ने कहा कि हमें लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। लोकमाता ने अपनी शासन व्यवस्था में आध्यात्मिक व धार्मिकता का भाव समाविष्ट किया था। जाति- धर्म से ऊपर उठकर शासन व्यवस्थाएं संचालित की। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, एमपी सिंह राजपूत, अमिता उपाध्याय, मनोज मसीह, धीरज पटेल, सीमा राठौर, वीरेंद्र राजपूत, मनोज पाल, निरंजन पाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed