फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Leader Jhuksa not seem fair Ronak

नेता झुकसा मेले में नहीं दिख रही रौनक

Wed, 03 Jun 2015 11:22 PM IST
दातागंज।
दातागंज। Updated Wed, 03 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नेता झुकसा में लगने वाला मेला इस बार अपनी छटा नहीं बिखेर पा रहा है। यही कारण है कि अभी तक रौनक तो दूर लोगों को मोह भी भंग होता नजर आने लगा है। खेल तमाशें भी नहीं पहुंचे हैं। हालांकि देवी दर्शन और मनौती मांगने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जरूर पहुंच रही है।
विज्ञापन

जेठ पूर्णिमा से लगने वाला देवी मेला काफी प्राचीन तथा प्रसिद्ध है। जिला पंचायत के तत्वावधान में लगने वाले हर बार मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं और जमकर खरीदारी के अलावा मस्ती करते हैं। लेकिन इस बार यहां की रौनक फीकी है। न ही भीड़ दिखती है, न ही लोगों में क्रेज ही नजर आ रहा है। देवी मैया को मत्था टेकने के लिए भक्त जरूर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले लगने से पहले आसपास के लोग तैयारियों में जुट जाते थे। इतना ही नहीं दूरदराज के रिश्तेदार, नातेदार भी मेले में शामिल होने के लिए पहुंचते थे। कई दिन तक रुकने के बाद देवी माता का दर्शन तथा मेले का आनंद लेते थे। बताते हैं कि इस बार यहां रौनक कम है। मेले में न ही खेल तमाशें आए हैं। न ही खेती के उपकरण आदि की दुकानें लगी हैं। दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानदारी ठंडी पड़ी है। ग्राहक नहीं जुट पा रहे हैं। इधर, खेल तमाशों वालों का कहना है कि आर्थिक दोहन होने के कारण वह इस बार मेले में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed