{"_id":"6a022c2a6aded0560a0b5c7b","slug":"kpl-sakhamai-defeats-basant-nagar-by-five-wickets-badaun-news-c-123-1-sbly1006-163619-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"केपीएल : सखामई ने बसंत नगर को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केपीएल : सखामई ने बसंत नगर को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
विकास को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते आयोजक। संवाद
बिल्सी। ग्राम करियामई में चल रहे केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सखामई और बसंतनगर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए सखामई की टीम ने बसंतनगर को पांच विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।
मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले विकास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैदान पर मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस हुआ, जिसमें सखामई के कप्तान राहुल कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बसंतनगर की टीम निर्धारित 16 ओवर में 93 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
टीम की ओर से सुजीत कुमार ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं विनोद कुमार ने 16, विजय कुमार ने 13 और कप्तान रोहित सिंह ने 10 रन का योगदान दिया। सखामई की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास ने शानदार प्रदर्शन कर चार विकेट झटके। कृष, आदित्य और मनोज कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
94 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सखामई की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से विकास ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। कृष्ण ने 22, मनोज कुमार ने 10 और कप्तान राहुल कुमार ने आठ रन की उपयोगी पारी खेली। बसंतनगर की ओर से गेंदबाजी में धर्मवीर ने दो विकेट हासिल किए, जबकि रोहित और सुमित को एक-एक विकेट मिला।
मैच के अंत में विजेता टीम के खिलाड़ी विकास को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आयोजकों ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर मुनेश कुमार, पवन कुमार, प्रदीप यादव, उदयवीर सिंह, वीरेश मीना, बाबूराम मीना आदि मौजूद रहे।