फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   "Keln conducted on Kalidh ray Mero Natwar nandakishor '

‘कालीदह पर खेलन आयो रे मेरो नटवर नंदकिशोर’

Thu, 30 Apr 2015 11:39 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 30 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली परिसर के मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन राजेंद्र सिंह शास्त्री ने कालीदह की लीला का वर्णन किया। कान्हा और उनके सखा भी बच्चे बने। लीला के दौरान ‘कालीदह पर खेलन आयो रे मेरो नटवर नंदकिशोर’ का भजन गूंजा तो महिलाएं भी झूम उठीं।
विज्ञापन

सरस कथावाचक राजेंद्र सिंह शास्त्री ने बृज में कृष्ण की लीलाओं को भजन के माध्यम से समझाया। शास्त्री बोले, बृज में गोवर्धन पूजन की शुरूआत ही कृष्ण ने हठ करके शुरू कराई थी। उससे पहले बृजवासी इंद्रदेव का पूजन किया करते थे। गोवर्धन पूजन के दौरान बृजवासियों को इंद्र के कोप का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

महिलाओं ने भी भजन सुनाए। कथा की व्यवस्थाओं में पुलिस कर्मियों के परिवार की महिलाओं के साथ न्यू लिटिल एंजिल स्कूल की प्रधानाचार्या शशि भार्गव का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मी राजेंद्र ने बहाई ज्ञान की गंगा
उझानी। कथावाचक के रूप में व्यास गद्दी पर विराजे राजेंद्र सिंह यदुवंशी शास्त्री कोई और नहीं बल्कि कोतवाली में चालक के पद पर तैनात पुलिस कर्मी हैं। श्रीमद्भागवत के अनगिनत प्रसंगों को कंठस्थ कर चुके राजेंद्र इसके लिए अपनी पत्नी को आदर्श मानते हैं। बोले, ड्यूटी उनकी निष्ठा में शामिल है तो धार्मिक ज्ञान का बखान उन्हें आत्म संतुष्टि प्रदान करता है। इसमें उन्हें साथी पुलिस कर्मियों का भी सहयोग मिलता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed