{"_id":"612e8db88ebc3e07583c85e1","slug":"janmashtmi-badaun-news-bly458124128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से देहात तक कान्हा के जन्मोत्सव की मची धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से देहात तक कान्हा के जन्मोत्सव की मची धूम
विज्ञापन
मोहल्ला सैय्यदबाड़ा के पंजाबी मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर नृत्य करते भक्त। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोमवार रात पूरे जिले में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया। जैसे ही रात के 12 बजे मंदिरों में घंटे, शंखनाद व जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने कान्हा जी के चरणामृत से वृत परायण किया। ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’, ‘नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से शहर के मंदिर परिसर गूंज उठे। शंखनाद व घंटों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पुलिस लाइन व जेल परिसर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। पुलिस लाइन में एसएसपी संकल्प शर्मा ने भी मंदिर में हो रहे कार्यक्रम में भाग लिया।
बिसौली। नगर सहित क्षेत्र के मंदिरों में जन्माष्टमी हर्षोउल्लास से मनाई गई। नगर के लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर, मनोकामना मंदिर, हाथी वाले मंदिर, हथौड़ा देवी मंदिर, सनातन धर्म पंजाबी मंदिर आदि पर बड़ी संख्या में कृष्ण भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों में आकर्षक ढंग से झांकियां सजाई गईं और कान्हा की आरती कर प्रसाद बांटा गया।
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज स्थित राधा-कृष्ण शिव मंदिर में सोमवार रात जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा का स्वरूप धारण कर बच्चों ने सभी का मनमोह लिया। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। राधा-कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर कुलदीप गुप्ता, अजय माहेश्वरी, भुवनेश वार्ष्णेय, परमवीर सिंह, हनी वार्ष्णेय, छोटू वार्ष्णेय, हरिओम गौड़, संजय शर्मा, सुधीर शर्मा, मोहित शर्मा का विशेष सहयोग रहा। संवाद