{"_id":"b5f02a375f77b5103c2cfbc093698c61","slug":"jaam-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब साइकिल सवार ने लगवा दिया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब साइकिल सवार ने लगवा दिया जाम
ujani
Updated Mon, 23 Feb 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
होली नजदीक आने से बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को एक साइकिल सवार और ट्रैक्टर चालक के बीच हुई नोकझोंक ने राहगीरों को परेशानी में डाल दिया। युवक ने साइकिल बीच बाजार में खड़ी कर आवागमन प्रभावित करा दिया। पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।
यह मामला नगर में कछला रोड बाजार का है। दोपहर में पड़ोसी गांव पटपरागंज का राजपाल सामान खरीदने को पहुंचा। दुकान के सामने साईकिल खड़ी करके वह सामान लेने लगा, तभी पीछे से ट्रैक्टर आ गया। उससे साइकिल हटाने को कहा गया तो वह बिफर पड़ा। उसने साईकिल हटाने की बजाय बीच सड़क पर खड़ी कर दी।
आवागमन प्रभावित होने से परेशान किसी राहगीर ने कोतवाली फोन कर दिया। दरोगा अशोक यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले तो युवक को समझाने का प्रयास किया, नहीं माना तो खदेड़ दिया गया। सरेबाजार फजीहत हो जाने की वजह से वह इलाके में नजर भी नहीं आया। बता दें कि बाजार में इन दिनों त्योहार के मद्देनजर नगर समेत आसपास इलाके के लोगों की खासी भीड़ नजर आती है।