फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband sentenced to 10 years imprisonment for dowry death

Budaun News: दहेज हत्या में पति को 10 साल के कारावास की सजा

Wed, 01 Nov 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 01 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Husband sentenced to 10 years imprisonment for dowry death
बदायूं। दहेज हत्या के छह साल पुराने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट (महिलाओं के विरुद्ध अपराध) न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता ने नामजद पति को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पति पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव सिंघा निवासी रामगोपाल ने आठ अप्रैल 2017 को थाना उझानी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी संगीता की शादी उझानी के मोहल्ला भर्रा टोला निवासी रविंद्र के साथ की थी। संगीता के ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में सोने के कुंडल और फ्रिज की मांग करते थे। संगीता ने पिता की ओर से असमर्थता जताई तो पति रविंद्र, सास और ननद ने उसे जलाकर मार दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पति रविंद्र के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने अभियोजन की ओर से एडीजीसी मुनेंद्र प्रताप सिंह और बचाव पक्ष की अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद रविंद्र को दहेज हत्या के जुर्म में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed