फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

बदायूं में दूषित भोजन खाने से 30 छात्राओं की हालत बिगड़ी

Mon, 04 Apr 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Health
बीमार छात्रा का हाल जानतीं एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सीएस मिश्रा। सं? - फोटो : BADAUN
दातागंज (दातागंज)। समरेर ब्लॉक स्थित सर्वोदय राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में शनिवार रात दूषित भोजन खाने से 30 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं। आनन-फानन में 28 छात्राओं को समरेर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से आठ छात्राओं को दातागंज रेफर कर दिया गया। बीमार हुईं छात्राओं की स्थिति अब ठीक है। रात में ही कई जिला और तहसील स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय से खाने-पीने के सामान के आठ नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का संचालन समाज कल्याण विभाग करता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम यहां प्रभारी प्रधानाचार्य भी हैं। विद्यालय में 370 छात्राएं पंजीकृत हैं। शनिवार को यहां 169 छात्राएं थीं। रात आठ बजे भोजन में अरहर की दाल, आलू और लौकी की सब्जी के साथ चावल और रोटी बनी थी। भोजन करने के कुछ देर बाद छात्राओं को पेट में दर्द के साथ उल्टी और दस्त होने लगे। रात में ही समाज कल्याण अधिकारी विद्यालय पहुंच गए। आसपास के गांवों के अभिभावकों को मालूम हुआ तो वे भी रात में ही विद्यालय पहुंच गए। बाद में 28 छात्राओं को समरेर सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर अभिभावकों को विद्यालय में घुसने से रोकने के लिए गेट बंद कर दिया गया। इस पर उन्होंने हंगामा कर दिया। गेट तोड़ने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर तहसीलदार दातागंज सर्वानंद, सीओ दातागंज प्रेम कुमार थापा, इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से छात्राओं को सीएचसी भेजा गया। हालत खराब होने पर सरिता, शिवांगी, आकांक्षा, मधु, मंगला, रीना, रोशनी और उलहैती को दातागंज और आरती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रविवार को सीडीओ ऋषिराज, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंद्रशेखर मिश्रा ने भी छात्राओं का हाल जाना। विद्यालय से चावल, आटा, दाल, रिफाइंड और सब्जियों के आठ नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
समरेर के आश्रम पद्धति विद्यालय में दस छात्राओं ने ही पहले भोजन किया था। उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गए। बाद में 18 और छात्राओं की हालत खराब हो गई। तब 28 छात्राओं को भर्ती करा दिया गया। इनमें से एक छात्रा आरती को बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। बाकी छात्राओं की हालत ठीक है, उन्हें शाम को विद्यालय भेज दिया जाएगा। मैंने खुद मौके का मुआयना किया है, भोजन का सैंपल कराया है।
- ऋषिराज, सीडीओ

समरेर का आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय। संवाद

समरेर का आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed