{"_id":"a2a0f821604d63008e8e0a004d98babb","slug":"half-hearted-way-removing-kalash-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे-अधूरे रास्ते से निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे-अधूरे रास्ते से निकाली कलश यात्रा
Ujani
Updated Wed, 13 May 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
अल्लापुर भोगी गांव में तीन दिन पहले शुरू होने वाली श्रीमद् भागवत कथा बुधवार को शुरू जरुर हो गई लेकिन पुलिस का पहरा रहा। पुलिस ने कलश यात्रा निकलवाने की औपचारिकता भी पूरी करा दी। कलश यात्रा का रूट मठिया के रास्ते के बजाय आधा कर दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर में कलश यात्रा आयोजन स्थल से शुरू हुई। कथावाचक शिशुपाल सदाचारी महाराज ने हवन-पूजन भी कराया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं आयोजन स्थल से होकर पड़ोस के गलियारे तक समेट दी गई। कोतवाल देवराज राठी ने आयोजकों का यह कहकर समझा लिया कि मठिया की ओर नहीं जाएं। इस पर हालांकि आयोजक अवधेश कुमार पाल ने ऐतराज भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें अनसुना कर दिया। आधे-अधूरे रास्ते पर कलश यात्रा निकलवाए जाने के बाद श्रीमद् भागवत कथा का भी आगाज हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी में तीन दिन पहले शुरू होने वाले धार्मिक कार्यक्रम का संप्रदाय विशेष के लोगों ने यह कहकर विरोध किया था कि नये रूट का चयन किया गया है। तनाव का माहौल बना तो मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर प्रदीप कुमार और सीओ सतीशचंद्र शर्मा ने अनुमति का अभाव बताकर कलश यात्रा पर रोक लगा दी थी। आयोजन समिति के कार्यकर्ता को हिरासत में लिए जाने के बाद ग्रामीण भी पुलिस के विरोध में खड़े हो गए थे। गत दिवस कई ग्रामीण जिला मुख्यालय पर एसएसपी से भी मिले थे।
विज्ञापन
एसडीएम ने की दोनों पक्ष के लोगों से बात
उझानी। तीन दिन पहले कलश यात्रा पर रोक के बाद मंगलवार शाम एसडीएम सदर प्रदीप कुमार और कोतवाल देवराज राठी अल्लापुर भोगी पहुंचे थे। एसडीएम ने आयोजकों समेत दोनों पक्ष के प्रमुख लोगों से बात की। बीच का रास्ता खोजने पर भी जोर दिया गया लेकिन एक पक्ष के लोग मठिया के पास कलश यात्रा के नहीं जाने पर अड़े रहे थे। पुलिस और प्रशासन अधिकारियों ने उसी वक्त तय कर लिया कि बातचीत के जरिए धार्मिक कार्यक्रम शुरू करा दिया जाए।