{"_id":"6005d19d8ebc3e2e511cb7a6","slug":"government-allowed-to-prepare-micro-plan-at-local-level-badaun-news-bly4342423157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने स्थानीय स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार करने की दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने स्थानीय स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार करने की दी अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में 22 जनवरी को होने वाले कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है। अब स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तय करेंगे कि कितने स्थानों पर टीकाकरण कराया जाएगा। सोमवार को उच्च अधिकारियों के बीच ऑनलाइन मीटिंग के दौरान यह निर्णय लिया गया। अब स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में माइक्रो प्लान बनाकर शासन को भेजेगा। दूसरे चरण में नए माइक्रो प्लान के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा।
पहले चरण में शनिवार को जिले में पांच स्थानों पर टीकाकरण किया गया था। जबकि पहले से टीकाकरण के लिए 18 स्थानों का चयन किया गया था, लेकिन ऐन मौके पर शासन ने माइक्रो प्लान में बदलाव किया गया। अब 22 जनवरी को टीकाकरण होना है। स्वास्थ्य विभाग अब खुद तय करेगा कि दूसरे चरण में 22 जनवरी को कितने स्थानों पर टीकाकरण कराया जाए। जिन पांच केंद्रों, जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बिसौली और सैदपुर सीएचसी पर शनिवार को टीकाकरण किया गया था, उन वहां 22 जनवरी को भी टीकाकरण होगा। इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी के तहत आने वाली जनसंख्या के आधार पर केंद्रों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर यह भी तय किया जाएगा कि किस केंद्र पर टीकाकरण के लिए कितने लोगों को बुलाया जाए। उपलब्ध संसाधन और वैक्सीन की उपलब्धता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर प्लान बनाकर शासन को भेजा जाएगा। इसी आधार पर अब 22 जनवरी को टीकाकरण होगा।
दरअसल, यहां 3040 कोवैक्सीन और 10320 कोविशील्ड पहुंचीं थीं। शनिवार को 200 कोविशील्ड और 169 कोवैक्सीन का इस्तेमाल कर लिया गया था। अभी विभाग की कोल्डचेन में काफी स्टॉक बाकी है। इसके साथ यह भी देखा जाएगा कि जिन लोगों को पहला टीका लगाया जा रहा है, उन्हें एक महीने के बाद दूसरा टीका लगाया जाना है। वैक्सीन की अगली सप्लाई कब तक आएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में 22 जनवरी को होने वाले टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग स्थानीय स्तर पर माइक्रो प्लान बनाने में जुट गया है। सोमवार को इसे लेकर बैठकों का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
संसाधनों और जनसंख्या के आधार पर तय किए जाएंगे केंद्र
नए माइक्रो प्लान में स्वास्थ्य विभाग को स्थानीय जनसंख्या और संसाधनों के हिसाब से टीकाकरण केंद्रों का चयन करना है। हालांकि, जिले में 18 केंद्रों के लिए 36 टीमें पहले से तय हैं। इनको प्रशिक्षण देने के साथ दो बार टीकाकरण का रिहर्सल भी हो चुका है। ऐसे में अगर विभाग टीकाकरण केंद्रों की संख्या में इजाफा करता है तब भी कोई समस्या नहीं आएगी। अधिकारियों का इतना तो कहना है कि 22 जनवरी को टीकाकरण केंद्रों की संख्या में इजाफा तो किया जाएगा, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि किन-किन केंद्रों को अब सूची में शामिल किया जाना है।
जिले में 22 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के लिए नए सिरे से माइक्रो प्लान बनाया जा रहा है। शासन ने स्थानीय स्तर पर प्लान तैयार कर टीकाकरण की अनुमति दे दी है। संसाधनों और जनसंख्या को देखते हुए नए केंद्र तय किए जाएंगे। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। माइक्रो प्लान शासन ने मांगा है। इसे बनाया जा रहा है। जल्द शासन को प्लान भेज दिया जाएगा। 22 जनवरी को टीकाकरण केंद्रों की संख्या में इजाफा तो किया जाएगा, लेकिन कितने केंद्र होंगे यह अभी साफ नहीं है। 16 जनवरी को जिन केंद्रों पर टीकाकरण किया गया था वह केंद्र शामिल रहेंगे।
- डॉ. अमित रस्तोगी, डीआईओ/ नोडल अधिकारी