{"_id":"5e31d7a58ebc3e4b21587da9","slug":"ganga-badaun-news-bly393840322","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल नदी नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान है गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल नदी नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान है गंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पतित पावनी गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर बिजनौर से शुरू की गई गंगा यात्रा का पड़ाव मंगलवार को बदायूं का कछला घाट रहा। हजारों लोग जहां इस यात्रा के साक्षी बने और गंगा को गंदा न करने और इसकी निर्मलता बनाये रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में जुटे मंत्रियों व अन्य नेताओं ने कहा कि गंगा केवल नदी ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान है। इसलिए गंगा को निर्मल, अविरल और स्वच्छ बनाये रखना सबका कर्तव्य और धर्म है।
बिजनौर से 27 जनवरी से शुरू हुई गंगा यात्रा बुधवार को बदायूं जिले में जरीफनगर से प्रवेश करने के बाद दहगवां, सहसवान होकर कछला घाट पहुंची। केंद्र सरकार के पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल, प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री ब्रजेेश पाठक, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता और सिडको अध्यक्ष बीएल वर्मा और सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य के आयोजन स्थल पर पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यहां केंद्र सरकार के पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि गंगा सिर्फ एक नदी या हमारी पैतृक संपत्ति नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी पहचान है। हमारा ध्येय होना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और निर्मल गंगा दें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गंदे नाले का पानी गंगा में न मिले, यह काम सरकार का है, लेकिन हमें भी यह संकल्प लेना होगा कि हम भी गंगा को गंदा नहीं करेंगे। तभी इस यात्रा की सबसे बड़ी सफलता होगी।
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य है कि हम जनजागरण करें। आम आदमी महसूस करे कि गंगा हमारी माता है और इसे गंदा नहीं होने देने का संकल्प लें। सभी लोगों को मन वचन और कर्म से यह संकल्प लेना चाहिए। सांसद संघमित्रा मौर्य ने भी लोगों का आह्वान किया के वे अपनी सभ्यता को जीवित रखें और गंगा को गंदा न होने दें। नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता, जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भी लोगों से अपील की कि वे गंगा में गंदगी न करें तथा गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के अभियान में भागीदार बनें। अंत में सभी लोगों को हाथ उठाकर गंगा को साफ रखने व गंदगी न फैलाने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर बिल्सी विधायक आरके शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, हरप्रसाद सिंह पटेल, राजीव गुप्ता, भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव, मनोज कृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवींद्र मोहन सक्सेना व अक्षत अशेष नेे किया।