फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Foundation day of Nursing College celebrated with great pomp

Budaun News: नर्सिंग कॉलेज का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Fri, 05 Dec 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Foundation day of Nursing College celebrated with great pomp
नर्सिंग कॉलेज के स्थापना दिवस परसांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्रोत ​कॉलेज
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज संचालित है। बृहस्पतिवार को इसका स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। आयोजन कॉलेज परिसर स्थित केशव वाटिका में हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ केशव कुमार रहे।
विज्ञापन

सीडीओ ने नर्सिंग पेशे को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताया। कहा कि नर्सिंग छात्र-छात्राएं समाज को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विविध नृत्य और गीत की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. श्रीनिवासन ने 21 नवंबर 2022 को कॉलेज की स्थापना के बाद से अब तक की शैक्षणिक, प्रशिक्षण व सांस्कृतिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों, छात्र-छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और सेवा-भाव को विशेष रूप से सराहा। साथ ही नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों से डॉ. मुख्तयाज हुसैन, डॉ. लालेंद्र यादव, डॉ. नितेषपति तिवारी, प्रो. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed