फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

गंगा खतरे के निशान से 66 सेमी ऊपर

Wed, 01 Sep 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
floud
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते विधायक राजीव कुमार सिंह।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा में लगातार दूसरे दिन नरौरा बैराज से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ने के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। उसहैत और सहसवान के आठ से ज्यादा तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। उसहैत और गंगा-महावा बांध से बाढ़ का पानी टकरा रहा है। इससे बांधों पर संवेदनशील स्थिति पैदा हो गई है। कई स्थानों पर गंगा तेजी से कटान कर रही हैं।
विज्ञापन

गंगा में नरौरा बैराज से सोमवार को 106722 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद कछला में मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 162.620 पर पहुंच गया था। मंगलवार को दूसरे दिन नरौरा से गंगा में 127260 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद जलस्तर खतरे के निशान पर 162.660 पर आ गया है। खतरे का निशान 162 सेमी पर है। ऐसे में गंगा खतरे के निशान से 66 सेमी ऊपर बह रही हैं। सहसवान के गांव तेलिया नगला, खिरकवारी, मानपुर पुख्ता में गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। यहां काफी जमीन गंगा में समा चुकी है। इधर सहैत के गांव जटा, प्रेमी नगला, ठकुरी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, अहमद नगर बछौरा, दल नगला, कदम नगला और रहपुरा में बाढ़ बाढ़ का पानी घुस गया है। अहमद नगर बछौरा समेत जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला में गंगा कटान कर रही हैं।
विज्ञापन

-
कछला में खतरे के निशान पर मीटर गेज
शुक्रवार- 162.250 सेमी
शनिवार- 162.350 सेमी
रविवार- 162.540 सेमी
सोमवार- 162.620 सेमी
मंगलवार- 162.660 सेमी
-
फोटो-14
विधायक ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरान
उसहैत। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ मंगलवार को उसहैत के बाढ़ग्रस्त ठकुरी नगला, जटा, अटैना, पथरामई गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावितों से उन्होंने बात की और हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उनके साथ एसडीएम पारसनाथ मौर्य, एक्सईएन बाढ़ खंड उमेश चंद्र, तहसीलदार अशोक कुमार सैनी समेत भूप सिंह, विश्वनाथ, विनीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मंगलवार को नरौरा बैराज से 1.27 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। खतरे के निशान पर गंगा का जलस्तर 66 सेमी ऊपर है। कुछ गांवों के आसपास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बांधों पर कटान रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। मंगलवार से जलस्तर कम होने का अनुमान है।
- नेशपाल सिंह, सहायता अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed