{"_id":"64e7b2d53bcf05e2850d62c4","slug":"first-local-then-roadways-buses-will-run-on-long-routes-badaun-news-c-123-1-sbly1004-3126-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पहले लोकल-फिर लंबे रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पहले लोकल-फिर लंबे रूट पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें
Fri, 25 Aug 2023 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड। फाइल फोटो
बदायूं। माह के अंत में पड़ रहे रक्षाबंधन के त्योहार की तैयारियों में परिवहन निगम जुटा हुआ है। अभी से बसों में छोटी-मोटी कमियों को दूर कराया जा रहा है। रक्षाबंधन के दो दिन पहले से सभी बसों को रूट पर उतार दिया जाएगा। पहले यह बसें लोकल रूट का चक्कर लगाएंगीं। बाद में उन्हें लंबे रूट पर भेजा जाएगा।
परिवहन निगम के पास 108 सरकारी और 42 अनुबंधित बसें हैं। हालांकि उनमें 10-20 बसें रोजाना मरम्मत को वर्कशॉप पहुंचती हैं। एआरएम धणेंद्र कुमार चौबे ने वर्कशॉप के सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी बसें मरम्मत के लिए आएं। तत्काल उनकी मरम्मत कराई जाए। किसी बस को बेवजह वर्कशॉप में खड़ा नहीं किया जाए। अगर किसी बस का सामान नहीं मिल रहा है। तो उसकी तत्काल रिपोर्ट दें, जिससे बरेली से उसका इंतजाम कराया जा सके।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार तक सभी बसों को तैयार कर लिया जाएगा। अब तक चले आ रहे नियम के अनुसार पहले उन्हें लोकल रूट पर भेजा जाएगा। बाद में उन्हें लंबे रूट पर भेजा जाएगा, जिससे सभी मार्गों पर बहनें आ जा सकेंगीं।
विज्ञापन
रिजर्व में रखी जाएंगीं कुछ बसें
जिले के सभी मार्गों पर बसों को भेजने के अलावा कुछ बसों को रिजर्व में रखा जाएगा। उन्हें तब रवाना किया जाएगा, जब बस स्टैंड पर जिस रूट की महिलाएं यात्री इंतजार में होंगे। तब उन बसों को प्रयोग किया जाएगा। इससे बहनों को ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रक्षाबंधन के त्योहार की तैयारियां हो चुकी हैं। बसों में छोटी मोटी कमियों को दूर कराया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।- धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम