फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   firing in budaun village

आमगांव में बदमाशों की फायरिंग से दहशत

Thu, 25 Jul 2019 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
firing in budaun village
बदायूं/मूसाझाग। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव में बुधवार देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे गांव में दहशत फैल गई। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने के लिए कांबिंग की लेकिन पुलिस के हत्थे कुछ नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

ग्राम आमगांव निवासी मकरंद सिंह बुधवार रात करीब नौ बजे अपने ट्यूबवेल पर गए थे। उसी दौरान उन्हें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को फोन कर दिया। इससे गांव के दर्जनों लोग उनके ट्यूबवेल पर पहुंच गए लेकिन बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इससे लोगों में दहशत मच गई। बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। उसके ढाई घंटे बाद बदमाश संतोष के मकान के पास पहुंच गए। उसी समय बदमाशों के मोबाइल पर घंटी बजी। उसकी आवाज सुनकर अपने घर में सो रहे संतोष उठ गए। उस समय बदमाश बीच सड़क पर खड़े थे। उनके शोर मचाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। ग्रामीणों ने तुरंत यूपी-100 को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस बदमाशों को तलाश करती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed