फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire breaks out in a hut-like home; elderly woman rescued from the flames.

Budaun News: झोंपड़ीनुमा घर में लगी आग, वृद्धा को जलती आग से निकाला

Wed, 25 Mar 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a hut-like home; elderly woman rescued from the flames.
उसहैत के कटरासआदतगंज गांव में लगी आग के बाद स्वाहा हुई पूरी झोपड़ी। संवाद
उसहैत। झोंपड़ीनुमा घर में आग लग जाने से नकदी, अनाज और घरेलू सामान जल गया। घर में अकेली वृद्धा काे लोगों ने बचा लिया। अग्निकांड में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कटरा सआदतगंज में जय सिंह अपने परिवार के साथ झोंपड़ीनुमा घर में रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने बच्चों और पत्नी सहित खेत में गेहूं काटने गए थे। घर पर उनकी बुजुर्ग मां अकेली थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी तरह उनके घर में आग लग गई। गांव वालों ने उन्हें खेत पर ही आग लगने की सूचना दी तो जयसिंह परिवार के सदस्यों के साथ दौड़े-दौड़े घर पहुंचे। गांव वाले आग बुझाने में लगे हुए थे। उन्होंने भी आग बुझानी शुरू कर दी। गनीमत रही कि आग लगने के बाद ग्रामीणों ने जय सिंह की वृद्ध मां को पहले ही घर से निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर देर होती तो वह आग में फंस सकती थीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित के अनुसार, घर में रखी लगभग सात क्विंटल सरसों, पशुओं का भूसा, गृहस्थी का सामान और लगभग 10 हजार नगदी समेत 50 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed