फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fir not filed from power corporation employees

Budaun News: मारपीट के मामले में दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट, बिजली कर्मचारियों में नाराजगी

Thu, 15 Dec 2022 08:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
fir not filed from power corporation employees
बदायूं। सिविल लाइंस थाने के बसंतनगर और कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से कर्मचारियों में रोष है। इस संबंध में एसई दीपक कुमार ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह से बात की है।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी सोमवार को कचहरी उपकेंद्र के जेई चंद्रमणि गौतम के साथ बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने को गांधी नगर पहुंचे थे। यहां बकाया वसूली में बिजली कनेक्शन काटने पर कुछ लोगों ने जेई समेत अन्य कर्मचारियों से अभद्रता और मारपीट की थी। कर्मचारियों ने एसडीओ यश भारद्वाज के साथ कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी थी।
विज्ञापन

दूसरा मामला बसंत नगर का था यहां नवादा बिजली उपकेंद्र के एसडीओ पूरन चंद्र, जेई ओमकार, संविदा कर्मचारी सुनील कुमार समेत अन्य कर्मचारियों को कनेक्शन काटने पर घेर लिया गया था। सुनील के साथ मारपीट की गई। इस मामले में भी तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी गई थी। बुधवार को तीसरे दिन भी दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज न होने से कर्मचारियों में रोष है। वह आंदोलन की रणनीति पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ यश भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस संबंध में उन्होंने एसई दीपक कुमार और एक्सईएन प्रवेश कुमार को पूरा मामला बताया है। एसई ने एसएसपी से कार्रवाई को लेकर बात भी की है। कर्मचारी मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed