फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Festival started in Gudni sacrifice

गुधनी में यज्ञ महोत्सव शुरू

Wed, 03 Jun 2015 10:46 PM IST
बिल्सी
बिल्सी Updated Wed, 03 Jun 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
Festival started in Gudni sacrifice
तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा में बुधवार से आर्य समाज का 101वां पांच दिवसीय वार्षिक यज्ञ-महोत्सव का शुभांरभ वृक्ष यात्रा से हुआ।
विज्ञापन

शुभांरभ गांव के प्राथमिक स्कूल से डॉ.गोपाल दत्त, अजीत सक्सेना,पीसी शर्मा एवं भाजपा नेत्री सीमा चौहान आदि ने ओइम ध्वज को फहराकर किया। पर्यावरण जागरूकता शोभायात्रा में 101 पीतांबर वस्त्रधारी माताएं और बेटियां स्वस्तिक, ओइम एवं वेद वाक्य लिखे कलशों में पौधों को उठाकर अपनी यज्ञ और ईश्वर के प्रति आस्था प्रकट कर रही थीं। आर्य वीर दल गुधनी के आचार्य दिनेश आर्य के निर्देशन में योग, व्यायाम, शस्त्र संचालन करते हुए चल रहे थे। आर्य वीरांगना दल की बेटियां माता दुर्गा, भगवान श्रीकृष्ण, रानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण किए हुए थीं। एक रथ पर आचार्य विजय देव नैष्ठिक, पं.उदयराज आर्य, आचार्य अर्जुन देव संदेश देते हुए चल रहे थे।

कलश यात्रा में महिलाओं का नेतृत्व प्रज्ञा आर्य, मनीषा आर्य, हरदेवी कर रही थी। आचार्य संजीव रुप ने कहा कि वृक्ष हमारे सच्चे मित्र है। पर्यावरण की रक्षा के लिए दो काम अनिवार्य है। एक भारी मात्रा में वृक्ष लगाए जाएं दूसरा उत्तम धृत सामग्री से यज्ञ किया जाएं। राजेंद्र उपाध्याय, हरीराम कश्यप, कुंवरपाल गुप्ता, पन्नालाल, कौशलेश सिंह, विजय सिंह सोलंकी, उदयवीर झा, जयप्रकाश झा ने जलपान कराया। यात्रा में सुषमा रानी, शशि आर्य, अगरपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दुर्वेश सिंह, डॉ. बद्रीप्रसाद आर्य, सुखवीर ंसिंह, लिटिल आर्य, कृष्णपाल आर्य, किशनलाल आर्य, रमेश चंद्र, अनिल उपाध्याय, संजय, गोपाल, सत्यम, प्रश्रय, रोहताश कुमार, सूरजवती, सुनीता देवी, अशोक उपाध्याय, प्रिंयका रानी, दुष्यंत आर्य का विशेष सहयोग रहा। चार जून से यज्ञ स्थल पर 21 कुंडीय यज्ञ का शुभांरभ किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed