फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Don't tease the gentlemen, don't spare the wicked, this is Krishna's policy

Budaun News: सज्जन को छेड़ो मत, दुष्टों को छोड़ो मत यही कृष्ण नीति

Mon, 26 Aug 2024 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Don't tease the gentlemen, don't spare the wicked, this is Krishna's policy
बिल्सी के गुधनी आर्य समाज मंदिर पर यज्ञ करते लोग। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। यज्ञ में लोगों ने आहुतियां दी।
विज्ञापन

आचार्य संजीव रूप ने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण आज भी प्रासंगिक हैं। उनके गीता में दिए गए विचार, उनका कृतित्व और व्यक्तित्व समूचे विश्व के लिए कल्याणकारी है। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि सज्जन को छेड़ो मत और दुष्ट को छोड़ो मत। समाज मर्यादाओं से चलता है। वही राष्ट्र सुखी होता है जो धर्म नीति से मर्यादित रहता है।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सुख व शांति तभी प्राप्त होती है जब समाज और राष्ट्र, स्वस्थ और बलवान होता है। राष्ट्र तब स्वस्थ व बलवान होता है जब व्यक्ति स्वस्थ व बलवान होता है, चरित्रवान होता है। राष्ट्र और व्यक्ति एक दूसरे के पूरक हैं। वर्तमान में हमारा देश पाखंड और भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाप करके गंगा में स्नान करके उससे मुक्त नहीं हुआ जा सकता। भ्रष्टाचार अनाचार में लिप्त हैं और सोचते हैं कि व्रत उपवास या दान करके वह मुक्त हो जाएंगे। यही कारण है कि भ्रष्टाचार व अनाचार समाज में बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में भगवान श्रीकृष्ण की नीतियां निश्चित ही हमारे राष्ट्र का कल्याण कर सकती हैं। इस मौके पर साहब सिंह, तृप्ति शास्त्री, कौशिकी रानी, तानिया रानी, सुखवीर सिंह, अशोक पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed