{"_id":"68a38b4847806dee94038686","slug":"dfo-is-unable-to-read-the-letter-sent-the-letter-to-cmo-bareilly-badaun-news-c-123-1-sbly1018-145337-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीएफओ नहीं पढ़ पा रहे पत्र, सीएमओ बरेली को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीएफओ नहीं पढ़ पा रहे पत्र, सीएमओ बरेली को भेजा पत्र
विज्ञापन
बदायूं। डीएफओ पीके वर्मा ठीक तरह से पत्र को पढ़ नहीं पा रहे हैं। इसके चलते बरेली में मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में अधिकारियाें ने उनकी जांच की। इसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए सीएमओ बरेली को पत्र भेजा है। पत्र में दृष्टिबाधिता परीक्षण की कार्रवाई करने को कहा गया है।
मुख्य वन संरक्षक रुहेलखंड जोन बरेली पीपी सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि नेत्र रोग से पीड़ित होने की वजह से डीएफओ बदायूं पत्रों को पढ़ने में असमर्थ हैं। डीएफओ के नेत्र रोग से पीड़ित होने की जानकारी होने पर उन्हें वृत्त कार्यालय बरेली बुलाकर और वार्ता की गई। वहां डीएफओ को प्रशासनिक अधिकारी व सचल दल प्रभारी वृत कार्यालय बरेली के समक्ष एक पत्र पढ़ने को दिया गया, जिसको पढ़ने में वह असमर्थ रहे।
प्रथम दृष्टया यह पता चला कि वह पूर्ण रूप से दृष्टिबाधित हैं और राजकीय कार्यों का संपादन करने के लिए सक्षम नहीं है। इस पर मुख्य वन संरक्षक की ओर से सीएमओ बरेली को डीएफओ का नेत्र परीक्षण किए जाने के लिए तिथि का निर्धारण कर दृष्टिबाधिता परीक्षण की कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मुख्य वन संरक्षक उच्च अधिकारियों को भेजेंगे।