{"_id":"58f7a4254f1c1bf158470359","slug":"demand-for-the-removal-of-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटाने की मांग महिलाओं ने डीएम दफ्तर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान हटाने की मांग महिलाओं ने डीएम दफ्तर घेरा
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
शराब की दुकान हटाने की मांग
महिलाओं ने डीएम दफ्तर घेरा
नेकपुर में घनी आबादी में शराब की दुकान का कर रहीं विरोध
मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सूबे में शराब बंदी करने की मांग की
शहर के मोहल्ला नेकपुर की महिलाओं ने बुधवार को डीएम कार्यालय का घेराव कर नेकपुर स्थित घनी आबादी से शराब की दुकान को हटाने की मांग की। महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देकर सूबे में शराब बंदी लागू करने की भी मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने महिलाओं को कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं।
शहर के मोहल्ला नेकपुर में शराब की दुकान खोल दी गई है। पिछले दिनों महिलाओं ने शराब की दुकान का घेराव कर यहां तालाबंदी करा दी थी। महिलाएं शराब की दुकान को आबादी से हटाने की मांग पर अड़ी हुई हैं। उस वक्त उनको कार्रवाई का भरोसा दे दिया गया था। अब तक शराब की दुकान बंद नहीं हुई तो बुधवार को कई महिलाएं मोहल्लों के पुरुषों के साथ जनमंच के बैनर तले डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गईं। महिलाएं मोहल्ले से शराब की दुकान हटाने की मांग कर रही थीं। उनका आरोप था कि शराब की दुकान पर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
धरना प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें शराब बंदी की मांग की गई। इस मौके पर भारत सिंह, श्योराज यादव, वेद प्रकाश, राजो, फूला देवी, गुड्डो देवी, संतोष, कमला, गंगा देवी, मुन्नी देवी, रेश्मा, लक्ष्मी, सोमा, कृष्णा, सोनू, राजीव, अर्जुन सिंह, विकास, लाखन सिंह, आमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---------
स्टेशन के पास शराब की दुकान खोले जाने का विरोध
बदायूं। लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास देसी और अंग्रेजी शराब का विरोध किया है। यहां के लोगों का कहना है कि शराब की दुकानों के पास में धर्मस्थल हैं। आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शराब की दुकानों पर नशेड़ियों का जमावड़ा होने की वजह से महिलाओं और छात्राओं को यहां से आने-जाने में दिक्कत होती है। देवेश कुमार, अमर पाल, हर प्रसाद, लाल बहादुर, साबिर, मोहम्मद सोहिल, दिलशाद, निशांत, मोहित, प्रमोद आदि ने शराब की दुकानों को यहां से हटाने की मांग की है।