{"_id":"62b858811ac7512e6e5c977a","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला शव: पहले पत्नी को छोड़ा, दूसरी को बनाया हमसफर...पिता ने बेदखल किया तो युवक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला शव: पहले पत्नी को छोड़ा, दूसरी को बनाया हमसफर...पिता ने बेदखल किया तो युवक ने दे दी जान
Sun, 26 Jun 2022 06:30 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 26 Jun 2022 06:30 PM IST
सार
तीन दिन पहले वह दिल्ली से घर लौटा तो गुमसुम दिखा। रात में किसी समय उसने गांव के बाहर जंगल में रस्सी से पेड़ पर फंदा लगा लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन ने शव उतार लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिन पहले दिल्ली से मजदूरी कर घर लौटे संजीव कुमार का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। घरवालों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव उतार लिया। बाद में पहुंची पुलिस ने घरवालों से जानकारी की तो मामला तनाव में आत्महत्या करने का सामने आया। उसने पहली पत्नी को छोड़ने के बाद गुपचुप तरीके से दूसरा ब्याह कर लिया था। पिता ने उसे पैतृक संपत्ति से बेदखल कर दिया तो दूसरी पत्नी खुद ही उसका साथ छोड़ गई।
विज्ञापन
करीब 30 वर्षीय संजीव कोतवाली क्षेत्र के गांव दूदेनगर निवासी ओमपाल का पुत्र था। वह दिल्ली में मजूदरी करता था। एक दशक पहले उसकी जिस युवती से शादी हुई, उसे संजू ने घरेलू कलह के चलते छोड़ दिया था। आरोप-प्रत्योराप के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा तो पत्नी ने हर्जा-खर्चा का दावा ठोंक दिया था। पिछले महीना कोर्ट ने संजू के नाम समन भी जारी कर दिया था। पिता के मुताबिक संजू ने दिल्ली में किसी लड़की से दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद उसने संजू को पैतृक संपत्ति से देखल कर दिया था। इसकी भनक लगते ही दूसरी पत्नी ने भी संजू से किनारा कर लिया। इसी वजह से संजू तनाव में रहता था।
विज्ञापन
तीन दिन पहले वह दिल्ली से घर लौटा तो गुमसुम दिखा। रात में किसी समय उसने गांव के बाहर जंगल में रस्सी से पेड़ पर फंदा लगा लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन ने शव उतार लिया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। संजू इसलिए तनाव में था कि वह जब पैतृक संपत्ति से बेदखल हो चुका है तो पहली पत्नी का हर्जा-खर्चा कहां से चुका पाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन