{"_id":"623c67d224f47554e32b9635","slug":"cultural-badaun-news-bly4791265190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला माता महोत्सव शुरू, पहले दिन हवन-पूजन में जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतला माता महोत्सव शुरू, पहले दिन हवन-पूजन में जुटे श्रद्धालु
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
उझानी में शीतला माता महोत्सव में हवन में आहुतियां अर्पित करते भक्त। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
उझानी (बदायूं)। शीतला माता के दो दिवसीय महोत्सव का बृहस्पतिवार सुबह शुभांरभ हो गया। पहले दिन माता के मंदिर में जुटे भक्तों ने पूजा-अर्चना की। महंत शिवसनेही मिश्र की देखरेख में दोपहर बाद तक चले धार्मिक कार्यक्रम में पहले शीतला सप्तमी का महत्व समझाया गया फिर हवन के दौरान भक्तों ने निरोगी काया की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित कीं। भक्तों ने प्रसाद भी पाया।
विज्ञापन
यहां सबसे पहले महंत शिवसनेही मिश्र ने शीतला माता का अभिषेक किया। दुग्धाभिषेक और पुष्प से पूजन किया गया। मंत्रोच्चार का सार भी बताया गया। कहा कि शीतला माता को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से पूजन किया जाना चाहिए। हवन में महंत के अलावा आसपास के श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। पूर्णाहुति के बाद संकीर्तन में जयकारों के साथ उनका गुणगान भी किया गया। साथ ही भक्तों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा भी की। मिश्र ने बताया कि शुक्रवार दोपहर शीतला माता की झांकियों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में काली अखाड़े के कलाकार भी शामिल होंगे। पहले दिन धार्मिक कार्यक्रम में शिवगोपाल मिश्र, संजय चतुर्वेदी, शिवम शर्मा, विष्णु गोपाल मिश्र, राधाकृष्ण यादव, प्रमोद माहेश्वरी, रामकिशोरी माहेश्वरी, निखिल मिश्रा, प्रगति, नवरात्रि मिश्रा, अनीता गुप्ता, मीना गुप्ता, अनुभव यादव और मुनीश चौहान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।