फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   criminal with bounty of 25 thousand rupees arrested in an encounter by police in budaun

Budaun News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Thu, 09 Jan 2025 08:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jan 2025 08:58 AM IST
सार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। उस पर चोरी और नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
criminal with bounty of 25 thousand rupees arrested in an encounter by police in budaun
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान कुंवरगांव पुलिस और एसओजी टीम की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश पर पंजाब समेत जिले के थानों में चोरी की 13 रिपोर्ट दर्ज हैं। साथ ही उझानी कोतवाली से जानलेवा हमले के मामले में 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे कुंवरगांव पुलिस टीम बादल गांव से बनेई जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली कि उझानी कोतवाली से वांछित चल रहा बदमाश बाइक से बादल गांव की ओर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।
विज्ञापन


बदमाश के पैर में लगी गोली 
पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने बचाव में दो फायर किए। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसने अपना नाम हसनवी पुत्र गुलाम रसूल निवासी दूदेनगर उझानी कोतवाली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया बदमाश के खिलाफ पंजाब के चंडीगढ़ के थानों में तकरीबन 13 चोरी और नकबजनी के मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही सिविल लाइंस, उसहैत और उझानी कोतवाली में आपराधिक रिपोर्ट दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने बदमाश से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed