{"_id":"79db8b1235a6bcceba2121d811a705f3","slug":"witness-in-the-assault-case-bajrang-dal-will-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह पर हमला मामले में कोर्ट जाएगा बजरंग दल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाह पर हमला मामले में कोर्ट जाएगा बजरंग दल
बदायूं
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खान पर देशद्रोह मामले में गवाह अतुल रस्तोगी पर हुए जानलेवा हमले में बजरंग दल कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। मामले में वादी उज्ज्वल गुप्ता और अधिवक्ता अरविंद सिंह परमार ने इस मामले में पुलिस पर सपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।
भाजपा के विधानसभा प्रभारी अतुल रस्तोगी आजम खान पर देशद्रोह के मामले में गवाह हैं। आजम के खिलाफ उनकी गवाही हो चुकी है। अतुल रस्तोगी ने आरोप लगाया था कि कार सवार चार लोगों ने उन पर कातिलाना हमला किया। हालांकि पुलिस ने इसे झूठा करार दिया था। शनिवार को मामले में अधिवक्ता अरविंद सिंह परमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि पुलिस ने सत्ता के दबाव में काम किया है। आजम खान को बचाने के लिए गवाहों को हतोत्साहित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह कोर्ट जाएंगे। मामले में वादी उज्ज्वल गुप्ता ने सवाल उठाया कि आखिर 24 घंटे में पुलिस ने जांच कैसे पूरी कर ली। अतुल रस्तोगी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाए हैं।