फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   158 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from two Volvo buses; four smugglers from Tarn Taran arrested.

Bilaspur News: दो वोल्वो बसों से 158 ग्राम चिट्टा, तरनतारन के चार तस्कर गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
158 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from two Volvo buses; four smugglers from Tarn Taran arrested.
घुमारवीं और स्वारघाट में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। विशेष जांच दल और पुलिस टीमों ने 27 अगस्त को दो अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी के दौरान वोल्वो बसों की जांच कर 158 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। दोनों मामलों में पंजाब के तरनतारन जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस अब नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत और इसके पीछे जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
पहली कार्रवाई पुलिस थाना घुमारवीं के तहत बलोह-मल्यावर संपर्क सड़क के पास की गई। विशेष जांच दल ने नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान बस में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 104 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह उर्फ राणा (40) निवासी वार्ड नंबर पांच, सरियाल चुंगी, डाकघर एवं तहसील पट्टी, जिला तरनतारन, पंजाब और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श (22) निवासी गांव एवं डाकघर कोट धर्मचंद कलां, तहसील एवं थाना चौहाल, जिला तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है। थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी कार्रवाई पुलिस थाना स्वारघाट के तहत कैंची मोड़ फोरलेन फ्लाईओवर के पास टनल नंबर एक के समीप हुई। विशेष जांच दल ने कीरतपुर की ओर से मंडी-भराड़ी की तरफ जा रही एक वोल्वो बस को नाकाबंदी के दौरान जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर बस में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान जगजीत सिंह (21) और सुखविंद्र सिंह (48) दोनों निवासी गांव डल्ल, डाकघर खरला, तहसील एवं जिला तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है। थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। पुलिस की ओर से आरोपियों के बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है, ताकि सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंच बनाई जा सके।
विज्ञापन


दो माह में 67 मामले दर्ज, 146 आरोपी गिरफ्तार, 1.2 किलो चिट्टा बरामद

जिला पुलिस ने दो माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत 67 मामले दर्ज कर 146 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अधिकांश मामले इंटरमीडिएट और कमर्शियल मात्रा से संबंधित हैं। पुलिस के अनुसार इन दो महीनों में करीब 1.2 किलोग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है। वहीं, वर्ष के पहले छह महीनों में करीब 300 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इस तरह दो महीनों में ही पहले छह महीनों की तुलना में करीब चार गुना अधिक चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस की जांच अब नशे के स्थानीय कारोबारियों से आगे बढ़कर सप्लाई नेटवर्क तक पहुंच रही है। नशे की पूरी सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए अब तक अन्य राज्यों के 15 प्रमुख तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का फोकस नशे की खेप उपलब्ध करवाने वाले स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

बिलासपुर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान को केवल स्थानीय स्तर पर कार्रवाई तक सीमित नहीं रख रही है। नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए बैकवर्ड लिंक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अन्य राज्यों से जुड़े प्रमुख तस्करों तक पहुंच बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी।
-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed