फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother-in-law riding a bike was beheaded after colliding with a bus, brother-in-law also died

Lakhimpur Kheri News: बस से टकराकर बाइक सवार बहनोई का सिर धड़ से अलग, साले की भी माैत

Sat, 29 Aug 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 29 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law riding a bike was beheaded after colliding with a bus, brother-in-law also died
महेवागंज। राखी बंधवाने के बाद पतरासी कस्बे से खरीददारी कर लौटते बेल खुर्द गांव के रमेश चंद्र (32) और उनके साले सियाराम (25) की बस की टक्कर से मौत हो गई। बस के अगले हिस्से से सियाराम की गर्दन कटकर अलग हो गई और दूर जा गिरी।
विज्ञापन

नीमगांव के सियाराम शारदानगर क्षेत्र के बेल खुर्द गांव में अपनी इकलौती बहन निर्मला से राखी बंधवाने आए थे। निर्मला के पति रमेश शुक्रवार दोपहर सियाराम को साथ लेकर करीब पांच किमी दूर पतरासी कस्बे में खरीदारी करने गए। खासतौर से उन्हें त्योहार पर घर आए अन्य मेहमानों के लिए भी सब्जी के लिए मीट लेकर आना था। कुछ और भी सामान खरीदने के बाद रमेश बाइक चलाते हुए घर लौटने लगे।
विज्ञापन

रमेश करीब दो बजे मुल्ला क्रशर के पास पहुंचे तो अचानक सामने से लखीमपुर से ढखेरवा जाती एक निजी बस आ गई। टक्कर लगने से दोनों गिर गए। इस दौरान पीछे बैठे सियाराम की गर्दन बस के बंपर के पास किसी नुकीले हिस्से से टकराई और कटकर अलग हो गई। दोनों क्षत-विक्षत हालत में दूर तक छिटक गए। रमेश की भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर दोनों शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिए। सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि बाइक सवार दोनों लोगों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। बस चालक को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed