{"_id":"6a918d413835e4713d045670","slug":"one-arrested-in-phagu-investigation-underway-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-168311-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फागू में 4.39 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फागू में 4.39 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, जांच जारी
विज्ञापन
फागू चौक पर नशीला पदार्थ लेकर बस का इंतजार कर रहा था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग पुलिस ने फागू चौक से एक व्यक्ति को 4.39 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विश्वसनीय सूचना के आधार पर शुक्रवार को की गई। आरोपी की पहचान निशांत श्याम के रूप में हुई है। पुलिस थाना ठियोग की डिटेक्शन टीम को जानकारी मिली थी कि फागू चौक पर एक व्यक्ति नशीले पदार्थ लेकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की। फागू चौक पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.39 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी निशांत श्याम ठियोग, जिला शिमला का निवासी है। पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा-21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।