{"_id":"6a91d4cefe7aa6c7950841a4","slug":"two-brothers-killed-in-car-bike-collision-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156187-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कार-बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कार-बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत
विज्ञापन
जूई कलां। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर गांव लोहानी के समीप वीरवार को कार और बाइक की टक्कर में चरखी दादरी जिले के उमरवास निवासी दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
हादसे में उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। हादसे में उमरवास निवासी 34 वर्षीय प्रदीप और 35 वर्षीय राजेंद्र की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। वहीं 37 वर्षीय इंद्र गंभीर रूप से घायल है।
गांव के पूर्व सरपंच विजय मोटू ने बताया कि प्रदीप, राजेंद्र और इंद्र ठेकेदार के पास बिजली का काम करते थे। वीरवार को तीनों काम खत्म कर बाइक से भिवानी से अपने गांव उमरवास लौट रहे थे। लोहानी के समीप पहुंचने पर वैगनार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में घायल तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रदीप और राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के चलते इंद्र को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। विजय मोटू ने बताया कि प्रदीप शादीशुदा था और उसके दो बेटे व एक बेटी हैं। वह पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके एक भाई की पहले मौत हो चुकी है। अब परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं।
राजेंद्र भी शादीशुदा था और दो बेटों का पिता था। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। इंद्र भी शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। जूई कलां पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।