फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nilgai suddenly appeared on NH-44 and collided with a car.

Lalitpur News: एनएच-44 पर अचानक सामने आई नीलगाय, कार से टकराई

Fri, 28 Aug 2026 11:55 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nilgai suddenly appeared on NH-44 and collided with a car.
पाली/बंगरिया। एनएच-44 पर शुक्रवार सुबह अचानक नीलगाय के सड़क पर आ जाने से एक कार उससे टकरा गई। टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद निवासी मखदूम (49) दिल्ली से सेकंड हैंड कार खरीदकर हैदराबाद लौट रहे थे। वह एनएच-44 पर ग्राम पटऊआ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। कार नीलगाय से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मखदूम बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, एनएच-44 पर कई स्थानों पर रात और सुबह के समय नीलगाय समेत अन्य वन्यजीव अचानक सड़क पर आ जाते हैं। इससे वाहन चालकों को संभलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाता। अचानक सामने आए वन्यजीव को बचाने के प्रयास में वाहन के अनियंत्रित होने का भी खतरा बना रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed