फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vaishno Devi wife By moving killed

पत्नी को वैष्णो देवी ले जाकर मार डाला

Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi wife By moving killed
मार डाला - फोटो : अमर उजाला
भाभी से अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पति ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

तीन माह पहले हुई थी लक्ष्मी की शादी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 भाभी से अवैध संबंध कायम रखने के लिए पति ही अपनी पत्नी का कातिल बन गया। पत्नी को वैष्णो देवी के दर्शन कराने के बहाने जम्मू-कश्मीर ले गया। जहां पत्नी की गला घोटकर हत्या करने के बाद शव पहाड़ से नीचे फेंक दिया। उसकी शादी करीब तीन माह पहले ही हुई थी। जम्मू के थाना आदिकुंवारी पुलिस ने शव बरामद करने के बाद वर्कआउट कर दिया। आदकुंवारी थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कादरचौक थाने के गांव असरासी निवासी अंबरीश कुमार गुप्ता ने अपनी बेटी लक्ष्मी (23) की शादी मार्च 2016 में मूल रूप से उसावां थाने के गांव गौंतरा निवासी शक्ति गुप्ता से की थी। शक्ति गुप्ता दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। शादी के बाद वह पत्नी को भी साथ दिल्ली ले गया था। आरोप है कि शक्ति के अपनी भाभी से नाजायज संबंध थे। भाभी से संबंधों में लक्ष्मी रोड़ा बन रही थी।
विज्ञापन

शक्ति गुप्ता 10 जून को अपनी पत्नी लक्ष्मी को वैष्णो देवी के दर्शन कराने ले गया। शक्ति का भाई आशीष, भाभी पूजा और बहनोई बलवीर भी साथ में गए। 14 जून को शक्ति गुप्ता ने जम्मू के थाना आदि कुंवारी पुलिस को खबर दी कि उसकी पत्नी लक्ष्मी लापता हो गई है। पुलिस ने 15 जून को लक्ष्मी का शव बरामद कर लिया। लक्ष्मी को पहाड़ी से फेंका गया था। इसलिए शव एक पेड़ में फंसा हुआ मिला। पास ही लक्ष्मी का पर्स मिला। इसमें मिले मोबाइल से पुलिस ने शव की शिनाख्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शक्ति सिंह को थाने बुलाया गया। पूछताछ में शक्ति सिंह ने गला घोटकर हत्या करने के बाद शव पहाड़ से फेंकने की बात स्वीकार कर ली। आदि कुंवारी थाने में शक्ति सिंह, आशीष, पूजा और बलवीर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा कायम किया है। इस बारे में जम्मू पुलिस ने कादरचौक पुलिस को भी इत्तला दे दी है। लक्ष्मी के परिवार वालों का आरोप है कि शक्ति के नाजायज संबंध उसकी भाभी से थे। इसी के चलते लक्ष्मी की हत्या की गई। इस घटना के बाद से लक्ष्मी के मायके में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed