फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the investigation paused, wait for CBI to take action

थम गई पुलिस की तफ्तीश अब सीबीआई का इंतजार

Tue, 15 Dec 2015 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 15 Dec 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
the investigation paused, wait for CBI to take action
शहर का चर्चित इंजीनियर दंपति हत्याकांड
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर में रहने वाले रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी सन्नो गुप्ता के साथ आठ अप्रैल को उनके घर की रसोई में मिले थे। दोनों की नृसंश हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस पर भी सवाल उठे थे। दरअसल 2007 में विजेंद्र गुप्ता के पुत्र मुकुल गुप्ता की पुलिस ने बरेली में एक फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर दी थी। इसमें ट्रेनी आईपीएस जे रविंद्र गौड समेत 10 पुलिसकर्मी आरोपी थे। रविंद्र गौड पर मुकदमा चलाने के लिए विजेंद्र गुप्ता न्यायायिक लड़ाई लड़ रहे थे। ऐसे में विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी की हत्या से शासन तक हरकत में आ गया था।
घटना का वर्कआउट करने के लिए पुलिस की चार टीमों के साथ एसओजी और एसटीएफ को लगाया गया था। विजेंद्र गुप्ता के छोटे पुत्र का पुलिस ने पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट भी कराया। आठ महीने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने मामले में सीबीआई जांच की केंद्र से सिफारिश की थी। इसके बाद से पुलिस पड़ताल थम सी गई है। पुलिस को अब इंतजार है कि सीबीआई कब केस को टेकओवर करती है। एसपी सिटी, अनिल यादव ने कहा कि 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई मामले से जुड़े जो भी साक्ष्य और अभिलेख मांगती है वह मुहैया करा दिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से भी पड़ताल कर रही है। सीबीआई के स्तर पर क्या चल रहा है अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जांच एजेंसी ने फिलहाल स्थानीय पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed