फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the girl of pradhan being captured

प्रधान पद के प्रत्याशी की बेटी का अपहरण

Thu, 31 Dec 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 31 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
the girl of pradhan being captured
अपहरणकर्ताओं को पकड़ा तो बोले- वह तो डूबकर मर गई
विज्ञापन


पिता का आरोप- जिंदा है बेटी, चुनावी रंजिश में किया गायब


प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी की बेटी 19 दिसंबर को लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवार वालों ने 21 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें कई दिन तक टरकाती रही। गुरुवार को लड़की पक्ष के तमाम लोगों ने थाने पहुंचकर दोबारा गांव के ही अजीत सिंह, अमन और शानू के खिलाफ तहरीर दी और पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव बनाया तो पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर अजीत के भाई वीरेश और अमन व शानू को हिरासत में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि गांव में क्लीनिक चलाने वाले अजीत के भाई वीरेश से लड़की का प्रेम संबंध था। 20 दिसंबर को लड़की ने क्लीनिक पर आकर वीरेश पर शादी करने का दबाव डाला। वीरेश का कहना है कि उसके इनकार करने पर लड़की ने हजरतपुर पुल से रामगंगा में छलांग लगा दी। घबराहट की वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। उधर, लड़की के पिता का कहना है कि पुलिस गुमराह कर रही है। गांव के नवनिर्वाचित प्रधान ने रंजिशन उनकी बेटी को अगवा कराया है। शानू नवनिर्वाचित प्रधान का नाती है। पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। अगर उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है तो उसकी लाश क्यों नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed