फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scrambling away in the tablet, the woman's death

छीना झपटी में चली गोली, महिला की मौत

Wed, 22 Jun 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
हजरतपुर के गांव लालपुर खादर में हुई वारदात

 हजरतपुर थाने के गांव लालपुर खादर में छीना झपटी के दौरान तमंचे से गोली चल गई। इससे क्रांति देवी नाम की महिला गंभीर घायल हो गई। परिवार वाले उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे। इससे पहले ही क्रांति देवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, घटना को लेकर गांव में लोगों में कई चर्चाएं हैं।
घटना सोमवार शाम की है। हजरतपुर थाने के गांव लालपुर खादर निवासी धर्म सिंह का सोमवार शाम गांव में ही विवाद हो गया था। इसके बाद धर्म सिंह घर पर आया। यहां से वह तमंचा लेकर निकल रहा था। पति को ऐसा करते देख उसकी पत्नी क्रांति देवी (30) ने धर्म सिंह को रोका। उससे तमंचा छीनने की कोशिश की। तमंचा लोड होने की वजह से छीनाझपटी में गोली चल गई। इससे क्रांति देवी गंभीर घायल हो गई। धर्म सिंह परिवार के साथ पहले उसे लेकर थाने पहुंचा। यहां सूचना देने के बाद क्रांति देवी को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्रांति देवी का मायका बरेली के थाना मीरगंज के गांव पिथनापुर में है। खबर मिलने पर मृतका के पिता राजेंद्र सिंह भी पहुंच गए। राजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने धर्म सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में राजेंद्र सिंह ने छीनाझपटी में गोली चलने की बात कही है। हालांकि, गांव में चर्चाएं कई तरह की हैं। परिवार वाले उन चर्चाओं को निराधार बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मृतका के पिता का कहना है कि छीनाझपटी में गोली चली है। उसकी तहरीर पर मृतका के पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पड़ताल की जा रही है।
-आरके वर्मा, इंस्पेक्टर हजरतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed