फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scotty learning attempt to rob two women constables

  स्कूटी सीख रही दो महिला कांस्टेबल को लूटने का प्रयास

Thu, 23 Jun 2016 01:23 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
बुधवार की शाम बिसौली के नवादा गांव के पास स्कूटी सीख रही दो महिला कांस्टेबल को बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। महिला जवानों ने बहादुरी दिखाकर न सिर्फ खुद को बचाया, बल्कि बदमाशों को वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। इस हड़बड़ाहट में बदमाश अपनी एक बाइक छोड़ गए। बाइक जेल से छूटे एक बदमाश की बताई जा रही है। 
विज्ञापन

बिसौली थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल कविता और सोनी शाम करीब छह बजे स्कूटी सीख रही थीं। उनकी मदद थाने के एक फालोवर का बेटा सचिन कर रहा था। नवादा गांव के पास दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दो बदमाशों ने तमंचे निकालकर कविता और सचिन की कनपटी पर लगा दिए। लूटपाट का प्रयास किया। इस बीच सोनी ने विरोध करते हुए उन्हें बताया कि वह पुलिस में सिपाही हैं, तो बदमाशों ने सुर ढीले पड़ गए। इस बीच सोनी ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे। ये देख बदमाशों के हाथ पांच फूल गए। वह बचाव की मुद्रा में आ गए। एक बाइक पर तीन बदमाश तो भाग निकले, लेकिन दूसरी स्टार्ट नहीं हुई तो दो बदमाश पैदल ही भाग निकले। उनकी एक बाइक मौके पर छूट गई। सचिन ने एक बदमाश को पहचानने का दावा किया है। वह बिल्सी के गांव सर्वा का रहने वाला बताया जा रहा है। वह अभी हाल में जेल से छूटा है। ये बाइक भी उसकी बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed