फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police made an agreement between the two villages

पुलिस ने कराया दोनों गांवों के बीच समझौता 

Wed, 27 Jul 2016 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मई-खेड़ादास गांवों के बीच टकराव का मामला
 जामुन तोड़ने को लेकर चंदौसी के गांव मई और फैजगंज के खेड़ादास के ग्रामीणों के बीच बने सांप्रदायिक टकराव को बुधवार को पुलिस ने खत्म करा दिया। दोनों गांवों के लोगों को बैठाकर फैसला करा दिया गया। दोनों गांवों में माहौल अब पूरी तरह से शांत है।
खेड़ादास के एक बाग में जामुन तोड़ने पहुंचे मई के लड़कों ने खेड़ादास के लड़कों को पीट दिया था। मंगलवार को खेड़ादास के लड़कों ने मई के लड़कों को घेरकर पीट दिया। मारपीट में मई निवासी इस्माइल, कल्लू, शाहिद और खेड़ादास के सोनू, राजू, विनोद और झाऊ घायल हो गए थे। इससे दोनों गांवों के बीच सांप्रदायिक टकराव की स्थिति बन गई थी। कई थानों के फोर्स के साथ पीएसी को लगाना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को भी यहां तनाव बना रहा। सीओ बिल्सी राजवीर सिंह वजीरगंज, इस्लामनगर, बिसौली और फैजगंज बेहटा पुलिस के साथ जमे रहे। बाद में पुलिस ने दोनों गांवों के लोगों को बुलाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया। पहले एक गांव के लोग आ गए, लेकिन दूसरे के नहीं पहुंचे। बाद में उस गांव के लोगों को भी बुलाकर पुलिस ने सुलह करा दी। बकौल पुलिस अब दोनों गांवों में शांति है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का मूवमेंट इन गांवों में अभी बना रहेगा। शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed