{"_id":"58e0fbd64f1c1b493e5b4072","slug":"offering-of-fire-in-the-house-dowry-furnishings","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग की भेंट चढ़ा दहेज का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लगी आग की भेंट चढ़ा दहेज का सामान
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में लगी आग की भेंट चढ़ा दहेज का सामान
मोहल्ला अयोध्यागंज में शनिवार शाम को रोशनजहां के घर में अचानक लगी आग की चपेट में आने से नकदी समेत घरेलू सामान राख हो गया। इसमें गृहस्वामिनी की बेटी के निकाह के लिए जुटाया गया दहेज का सामान भी शामिल है।
रोशनजहां पत्नी मरहूम अहमद हुसैन के घर में आग उस समय लगी जब परिवार के सभी सदस्य छत पर थे। कमरों से धुएं के गुबार उठता देख परिवार वाले नीचे आ गए। शोर सुन आसपास घरों के लोग निकल आए। उन्होंने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक संदूक में रखे 50 हजार रुपये, अनाज, चारपाइयां और रोजमर्रा इस्तेमाल के कपड़े भी राख हो गए। गृहस्वामिनी ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह तय है। निकाह के दौरान दहेज में देने को उसने करीब 80 हजार रुपये का सामान खरीदा था जो बच नहीं पाया। करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताते हुए रोशनजहां ने तहसील प्रशासन को भी अवगत कराया है।