{"_id":"575598734f1c1b191d9c53d9","slug":"of-women-after-childbirth-condition-deteriorates-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में बिलहत रोड पर चलाए जा रहे अवैध प्रसव केंद्र में प्रसव के बाद रेखा नाम की महिला की मौत हो गई। उसके पति की ओर से ममता गोयल नाम की झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, मृतका के मायके वाले ससुरालियों पर आरोप लगा रहे हैं। इनकी ओर से ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
बिनावर थाने के गांव घटपुरी निवासी रामसरन की पत्नी रेखा (25) को रविवार शाम प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिवार वालों ने रेखा को बिलहत रोड पर चल रहे प्रसव केंद्र में भर्ती कराया। यहां रेखा ने बच्ची को जन्म दिया। अवैध प्रसव केंद्र चलाने वाली झोलाछाप डॉक्टर ममता गोयल ने प्रसव के बाद रेखा को कई इंजेक्शन लगा दिए। इससे रेखा की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर ममता गोयल ने रेखा को यहां से ले जाने को कहा। परिवार वाले उसको दूसरी जगह ले जा रहे थे। रास्ते में ही रेखा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतका के पति रामसरन की ओर से प्रसव केंद्र चलाने वाली ममता गोयल के खिलाफ बिनावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ममता गोयल फरार है। रेखा का मायका फर्रखाबाद के थाना कायमगंज के गांव भूड़ का नगला में है। खबर मिलने पर रेखा के मायके वाले भी आ गए। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों की लापरवाही से रेखा की मौत हुई है। मायके वालों ने भी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। अभी इस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
----
सेटिंग से चल रहा था सेंटर
बिनावर। झोलाछाप ममता गोयल के प्रसव केंद्र पर 2008 में एक प्रसूता की मौत हो गई थी। इस मामले में ममता गोयल को जेल जाना पड़ा था। बाहर आने के बाद उसका ये कारोबार फिर शुरू हो गया। सेहत महकमे में सेटिंग के चलते अवैध प्रसव केंद्र खुलेआम चल रहा था। ऐसा नहीं है कि महकमेे के अधिकारी इस बारे में जानते नहीं हैं। क्षेत्र के लोग बताते हैं कि सबके संज्ञान में होने के बाद सेंटर पर प्रसव हो रहे थे, जबकि ये सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर होने चाहिए।
----
मृतका के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रसव केंद्र के बारे में सीएमओ को जानकारी दी जाएगी। पता लगा है कि प्रसव केंद्र रजिस्टर्ड नहीं है। यह अवैध रूप से चलाया जा रहा था।
-ललित मोहन सिंह, एसओ बिनावर
-----
अभी मेरे पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। केंद्र वैध था या अवैध, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. नरेंद्र कुमार, एसीएमओ